कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : Social media
विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जताया दुख
आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस सूचना से आहत हैं। सुरेंद्र बिश्नोई कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अफसर थे। अवैध खनन रोकने पर उनकी डंपर से कुचलकर हत्या करना बेहद निंदनीय है। सीएम मनोहरलाल से मांग है कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कराकर कड़ी सजा दिलाई जाए।
डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की खनन माफियाओं ने सरेआम कुचलकर हत्या की है। यह घटना हरियाणा सरकार के लिए शर्मनाक है। प्रदेश में कभी विधायकों को धमकी दी जा रही है। कभी पुलिस अधिकारियों की कुचल कर हत्या की जा रही है। नैतिकता के आधार पर सीएम मनोहरलाल को इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र सरकार खनन माफिया की सीबीआई से जांच कराए। - जस्सी पेटवाड़, पूर्व जिला पार्षद
डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रदेश में पुलिस अधिकारी से लेकर विधायक तक कोई सुरक्षित नहीं है। हरियाणा में जंगलराज कायम हो चुका है। मृतक के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। - मनोज टाक माही, प्रदेश महासचिव, यूथ कांग्रेस
एक पुलिस अधिकारी की दिनदहाड़े डंपर से कुचलकर हत्या करना खनन माफिया की पुलिस को चुनौती है, जिनमें सरकार व पुलिस का कोई खौफ नहीं है। भिवानी के तोशाम में अवैध खनन का मामला भी पिछले दिनों सामने आया था। इससे पहले अवैध खनन दादरी जिले में आया था। इसमें अधिकारियों से लेकर मंत्री तक पर आरोप लगे थे। सरकार अवैध खनन को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। - कृष्ण सातरोड़, पूर्व जिला पार्षद