फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर टंकी से कूदे, मौत

Mon, 28 Mar 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर,पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
पिंजौर स्थित एचएमटी कंपनी के कार्यकारी अधिकारी और कंपनी मैनेजमेंट द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) विभाग में ज्वाइंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत कंवलजीत सिंह (55) ने सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे कंपनी परिसर में बनी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। मृतक की पत्नी निहाल नागी ने कंवलजीत की मौत के लिए कंपनी मैनेजमेंट को दोषी ठहराते हुए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जबकि पिछले 20 महीने से कंपनी कर्मचारी वेतन भुगतान न होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी

2 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
कंपनी के अधिकारियों पर केस: पुलिस ने मृतक की पत्नी निहाल नागी की शिकायत पर कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल केपी मिश्रा और मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने से सैकड़ों कर्मचारी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह कर्मचारियों को शांत किया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे कंपनी के किसी कर्मचारी ने कंवलजीत सिंह टंकी के नीचे गिरे हुए देखा।
विज्ञापन

एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी

3 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
45 फुट ऊंची टंकी से गिरने से मौके पर मौत: इसके बाद उस व्यक्ति ने घटना अन्य लोगों को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मैनेजमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कंवलजीत सिंह ने पानी की टंकी से कूदकर जान दी है। 45 फुट ऊंची टंकी से गिरने के कारण कंवलजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कंवलजीत सिंह की पगड़ी और चश्मा टंकी की आखिरी सीढ़ियों पर मिली है।

एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी

4 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
आर्थिक तंगी और न ही कोई परेशानी: कंवलजीत की मौत की खबर मिलते ही पत्नी निहाल नागी, भाई जगजीत सिंह और बेटी मौके पहुंचीं। जब कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि कंवलजीत सिंह ने आत्महत्या की है तो निहाल नागी ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं। परिवार में किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी और न ही कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट पर आरोप लगाया कि वह मैनेजमेंट से परेशान थे। मैनेजमेंट द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी

5 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
अधिकारी और मैनेजमेंट को ठहराया जिम्मेदार: मृतक कंवलजीत सिंह कंपनी में जनरल शिफ्ट में काम करते थे। जोकि सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े चार बजे तक होती है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना से पहले उन्हें कार्यकारी अधिकारी और मैनेजमेंट ने मीटिंग के लिए बुलाया था। इसके बाद वह काफी परेशान दिख रहे थे। कंवलजीत सिंह ने कंपनी की प्रताड़ना के चलते ही यह कदम उठाया है। उनकी मौत के लिए अधिकारी और कंपनी मैनेजमेंट जिम्मेदार है।
विज्ञापन

एचएमटी ‌अधिकारी ने की खुदकुशी

6 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
दो माह पहले की थी बड़ी बेटी की शादी: कंवलजीत सिंह की बेटी की सहेली कनिका ने बताया कि उनकी की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी सुप्रीत कौर की शादी दो महीने पहले हुई है और वह बंगलूरू में सेटल है, जबकि छोटी बेटी जसप्रीत कौर बीटेक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी

7 of 7
एचएमटी अधिकारी ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मैनेजमेंट पर केस: पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि कंवलजीत सिंह की पत्नी निहाल नागी की शिकायत पर एचएमटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल केपी मिश्रा और मैनेजमेंट के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें