फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की पत्नी और नौकर के कत्ल का खुला राज, बेपर्दा हुए कातिल

Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
घी कारोबारी की पत्नी और नौकर की हत्या की वारदात को चंद घंटे में सुलझा लिया गया है। वारदात के पीछे काफी खौफनाक साजिश का पता चला है।

 
विज्ञापन

2 of 9
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में मंगलवार देर शाम को हुई वारदात को पुराने नौकर ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि कोठी के भीतर से सर्च के दौरान एक एक्टिवा, गाड़ी की चाबी और टोपी मिली थी, जिसको आरोपी जल्दबाजी में फरार होते समय गाड़ी में ही छोड़ गए थे। पुलिस ने इलाके की सर्च की तो वारदात स्थल के कुछ दूरी पर एक्टिवा स्कूटी खड़ी मिल गई और चाबी लगाने पर स्टार्ट हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
एक्टिवा मिट्ठापुर के दर्जी विजय कुमार के नाम पर थी। पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी तो सारी बात सामने आ गई।कमिश्नर के मुताबिक विजय कुमार दर्जी काबेटा अंकुश कुछ माह पहले हांडा देसी घी की डेयरी पर ही नौकरी करता था। उसने मालिक पृथ्वीपाल हांडा से कुछ पैसे उधार लिए थे और वह काम पर भी कम ही आता था। पृथ्वीपाल हांडा ने उसको बुरा भला कहकर काम से निकाल दिया था। उसी दिन से अंकुश मन में रंजिश रख रहा था।

4 of 9
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
28 मई को उसने भाई विशाल व अन्य दोस्तों से मिलकर हांडा कपड़े के शोरूम को आग लगा दी थी।  उनकी योजना थी कि आग लगने से ताला गल जाएगा और वह अंदर से पैसा निकालने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। अंकुश को पता था कि उसका मालिक पृथ्वीपाल हांडा और बेटा जतिन रोजाना पैसा कैश लेकर घर की तिजोरी में रखते हैं। अंकुश ने अपने भाई विशाल के साथ लूट की योजना तैयार की।
विज्ञापन

5 of 9
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने स्कूल समय के दोस्त मलकीयत निवासी महावीर इंक्लेव, सतीश पाल निवासी माहवीर इंक्लेव व एक अज्ञात दोस्त को तैयार किया। दो माह से पूरी योजना तैयार की जा रही थी। अंकुश को पता था कि पृथ्वीपाल हांडा और उनका बेटा सात बजे के करीब शोरूम व देसी घी की डेयरी बंद कर कोठी आते हैं और कोठी में सुजाता हांडा और नौकर हरीश ही होते हैं। मंगलवार को वारदात को अंजाम देना तय हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
अंकुश का भाई विशाल हांडा डेयरी के सामने ही चाचे दी हट्टी पर कार्य करता है। विशाल ने फोन पर अंकुश को बताया कि पृथ्वीपाल हांडा व जतिन दोनों शोरूम में हैं, इसलिए वह वारदात को अंजाम दे सकते हैं। योजना के मुताबिक अंकुश अपने पिता की स्कूटी लेकर आया और मलकीयत को साथ लेकर माडल टाउन पहुंच गया। सतीश पाल पैदल ही कोठी के बाहर पहुंचकर रैकी करने लगा।
विज्ञापन

7 of 9
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अंकुश, मलकीयत और उनका अज्ञात साथी तीनों कोठी के अंदर यह कहकर दाखिल हो गए कि पैसों का हिसाब करना है, नौकर हरीश दोनों को अंदर ले गया। तीनों ने अंदर जाकर नौकर हरीश और सुजाता पर हॉकी और बेसबाल से हमला कर दिया। तिजौरी को उठाकर इनोवा गाड़ी में रख दिया और इनोवा को अंकुश ने स्टार्ट भी कर लिया, लेकिन इस बीच जतिन घर आ गया। इस वजह से लूट करने में कामयाब नहीं हो सके।

8 of 9
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इस हड़बड़ाहट में अंकुश अपनी टोपी व एक्टिवा की चाबी इनोवा में भूल गया। बाहर रैकी कर रहा सतीश पाल भी फरार हो गया, जबकि तीनों छत के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने विशाल और सतीश पाल को काबू कर लिया है,। कमिश्नर शुक्ला के मुताबिक सभी आरोपियों की उम्र 19 साल के आसपास है और वह अपराध में माहिर हो चुके हैं। 28 मई को हांडा शोरूम में आग भी इन लोगों ने लगायी थी। ढाई माह पहले चीमा चौक से शोरूम से कपड़े चोरी किए।
विज्ञापन

9 of 9
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
किंग फुटवेयर शॉप से 30 जोड़े बूट चुराए। एमबीडी माल शॉप में चोरी की कोशिश, संघा चौक पर मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देकर 6 मोबाइल चुराए। दूसरी बार फिर से इसी दुकान को निशाना बनाकर 70 हजार चोरी किए। अंकुश की गिरफ्तारी के बाद उसके बालों का सैंपल लेकर डीएनए करवाकर मैच करवाया जाएगा। टोपी के बालों के साथ अगर उसके बालों का डीएनए मैच कर कर गया तो पुलिस के लिए यह काफी अहम सबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें