फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 की स्पीड से कार खंभे से टकराई, क्या हाल हुआ देख लीजिए खुद

Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
200 की स्पीड से कार खंभे से टकराई तो आसपास को ऐसा लगा मानो बम फट गया हो। जिंदगी तो खत्म हो ही गई। हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
हादसा, मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बेकाबू कार सड़क किनारे डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई, इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार खुर्द बहादुर उर्फ दीपक निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें आशा उर्फ अंशू, राज बहादुर उर्फ राजू व बहादुर उर्फ बादल राना निवासी नेपाल बताए जा रहे हैं। सभी अलग-अलग कॉलोनाइजर कंपनियों में काम करते थे। बलौंगी थाने की पुलिस ने कार चालक बहादुर उर्फ बादल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

4 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात दो बजे दीपक, अंशू, राजू व बहादुर सियाज कार में एयरपोर्ट रोड पर मोहाली से खरड़ की तरफ जा रहे थे। कार जब टीडीआई सिटी के पास पहुंची तो आगे एक लंबे मोड़ पर वह अचानक बेकाबू हो गई। कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, इससे सड़क पर टायरों के निशान पड़ गए। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण वह सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार की बॉडी फोल्ड होकर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

5 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
200 से अधिक थी स्पीड: जानकारी के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ। उस समय कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। इसका अंदाजा कार के स्पीडो मीटर से लगाया जा सकता है। कार के स्पीडोमीटर वाली सुई 200 की स्पीड पर रुकी हुई थी। वहीं, कार सवार का सारा सामान भी बीच में ही रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली में कार एक्सीडेंट, देखिए क्या हुआ हाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो: बल्लोमाजरा निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे वह सो रहे थे। उस समय जोर से धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। उन्हें लगा कि कोई हादसा हुआ है। वह सीधे घटना स्थल पर पहुंचे। चार युवक कार में फंसे हुए थे। वह पूरी तरह खून से लथपथ थे। इसके बाद उन्होंने और वहां पर मौजूद लोगों ने रॉड से कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें