पिता बैट से मां के सिर पर वार करते रहे और जब मैं बचाने आया तो मुझे भी मारने लगे। जवान बेटे ने रो-रोकर यह दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस वालों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
घटना पंजाब के पटियाला की है। झूरां वाली गली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी कि वह अपने बेटे की लव मैरिज करवाना चाहती थी। बेटे ने मां को बचाना चाहा पिता ने उसे भी मार-मार कर घायल कर दिया। जिसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, टोबा बाबा ध्यान की झूरां वाली गली में मंगलवार सुबह हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू ने अपनी पत्नी रूपिंद्र कौर के सिर पर कोई भारी चीज मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के समय बिट्टू का बेटा बिनू भी मौजूद था, उसने मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसको भी बुरी तरह घायल कर दिया।
4 of 5
पटियाला में पत्नी की बैट मार मार कर हत्या
पुलिस ने मामले में रूपिंद्र कौर की बहन परमजीत कौर की शिकायत पर हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि हरचरन सिंह उर्फ बिट्टू का पुत्र बिनू लव मैरिज करना चाहता था। मां रूपिंद्र कौर लव मैरिज करवाने को तैयार थी, जबकि बिट्टू लव मैरिज के खिलाफ था। इस बात को लेकर घर में दोनों में रोज झगड़ा होता था।
बिनू ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों में फिर से शादी की बात को लेकर लड़ाई हुई। इसी दौरान गुस्से में पित ने लकड़ी का बैट उठाकर पहले मां की बायीं कनपटी पर वार किया। इसके बाद उसने मेरे सिर में बैट मार दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर थाना इंचार्ज ने मुझे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल भिजवाया, जहां से मुझे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।