हरियाणा से बड़ी खबर है। हमलावरों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया। 3 ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
ये दिल दहलाने वाली वारदात हरियाणा में खरखौदा के बरोणा मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई। हमले में युवक और उसके मां-बाप की मौत हो गई। हमलावरों ने युवक की नौ माह की गर्भवती पत्नी व भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया। देवर-भाभी पीजीआइ, रोहतक में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। महिला के बच्चे को बचाने के लिए उसकी सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी। महिला ने लड़के को जन्म दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुक्रवार रात प्रदीप (27) अपनी पत्नी सुशीला (25) व बेटी प्रिया (3) के साथ कमरे में सो रहा था। साथ वाले कमरे में उसके पितासुरेश (48), मां सुनीता (45) व छोटा भाई सूरज (23) सो रहे थे। देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर सूरज व उसके माता-पिता बाहर आए तो देखा कि प्रदीप व सुशीला को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी।
4 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने उन तीनों पर भी गोलियां बरसा दी और फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो देखा कि प्रदीप व उसकी मां मृत पड़े हैं। सुरेश, सूरज व सुशीला घायल हैं। उन्होंने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूरज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
पुलिस इस मामले को प्रदीप के अंतरजातीय विवाह से भी जोड़कर देख रही है। प्रदीप ने करीब चार वर्ष पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों परिवारों में बेहतर संबंध नहीं थे। शादी के बाद से सुशीला कभी अपने मायके नहीं गई। सुशीला नौ माह की गर्भवती है। सुशीला की कमर में गोली लगी है। उसे जब पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया तो उसके बच्चे को बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसकी सिजेरियन डिलीवरी की है।
देर रात हमलावरों ने परिवार के पांच सदस्यों को गोली मार दी थी, जिसमें तीन की मौत हो गई। मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के असल कारणों का पता लगाकर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्मवीर, खरखौदा थाना प्रभारी