पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। समय रहते काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा होता और कई जानें चली जातीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। जिले के कस्बा रादौर में सवेरे एक परिवार अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में रामविचार वाटिका एरिया में दवाई लेने आया था। परिवार ने पेट्रोल पंप के पास गाड़ी पार्क कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही गाड़ी को पार्क करके वे चलने लगे, अचानक गाड़ी से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पेट्रोल पंप वाले भी अपना बचाव करने लगे।
4 of 5
पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
लोग भी आग बचाने में जुट गए। सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो गाड़ी पानीपत निवासी प्रवीण कुमार की बताई जा रही है। वे पत्नी और बच्चों के साथ यहां दवाई लेने आया था। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था, पीड़ित परिवार के बयान दर्ज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।