फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः इज्जत की भेंट चढ़ा नौजवान, प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर काट डाला

Tue, 18 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
प्रेम करने की सजा कितनी खौफनाक हो सकती है इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। एक युवक को प्रेम करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसकी बेरहमी से हत्या की दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
प्रेमिका को भगाने के आरोप में एक वर्ष जेल में रहने के बाद दोनों परिवारों में राजीनामा हो गया और जेल से छूटने के एक माह बाद ही फिर उसी प्रेमिका को भगाकर मुक्तसर से अबोहर में आकर रहने लगा। इसी बात से खफा होकर लड़की के पिता व चचेरे भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की के प्रेमी की हत्या कर दी। 9 और 10 सितंबर की रात को हुई वारदात अबोहर के मोहल्ला रामनगर थाना नंबर 2 की है। पुलिस ने मर्डर केस में तीन लोगों को काबू कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को एसपी विनोद चौधरी, डीएसपी गुरविंदर सिंह संघा व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 सितंबर को सुबह बाईपास के नजदीक कच्चे रास्ते पर युवक की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के गांव डोहक निवासी करीब 27 वर्षीय राजिंद्र उर्फ गोरा पुत्र मंदर सिंह कुछ वर्ष पहले एक गांव की लड़की को भगा ले गया था।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इस मामले में राजिंद्र के खिलाफ थाना बरीवाला में केस भी दर्ज हुआ और राजिंद्र एक वर्ष इस केस में जेल में रहा। इसके बाद इनका आपस में राजीनामा हो गया और जेल से बाहर आने के करीब एक माह बाद राजिंद्र फिर से युवती को भगाकर अबोहर में रहने लगा। इसी बदनामी के चलते लड़की के पिता राजूराम ने राजिंद्र को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजूराम ने अपने भतीजे पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी श्रीगंगानगर, उसके साथी सुरेश कुमार तथा अबोहर के नई आबादी निवासी मोनू सुनेजा के साथ मिलकर 9-10 सितंबर की रात राजिंद्र की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए राजूराम, पवन और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुरेश कुमार अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मोनू किसी बहाने से राजिंद्र को घर से बुलाकर लाया और बाईपास के नजदीक कच्चे रास्ते पर राजूराम, पवन व सुरेश पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें