जेल के अंदर जिस बार डांसर को बुलाकर पुलिसवालों ने जमकर ठुमके लगाए और अश्लील डांस किया था, उसके साथ हादसा हो गया और जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत
दरअसल, जींद जेल में हुए डांस से चर्चा में आईं हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा झज्जर रोड पर दुल्हेड़ा-कबलाना के बीच पिकअप गाड़ी व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ। इस हादसे में 2 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल मृतक युवती के पड़ोस का ही रहने वाला है। पुलिस ने शव को ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम करवा कर फैमिली वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रीति एक भजन मंडली से जुड़ी हुई थी। झज्जर में एक धार्मिक भजन कार्यक्रम के बाद अपने पड़ोस के ही दीपक व नया गांव के मनोज के साथ बाइक पर झज्जर से बहादुरगढ़ की ओर लौट रही थी। जब तीनों कबलाना व दुल्हेड़ा के बीच पहुंचे तो बहादुरगढ़ की तरफ से झज्जर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
4 of 5
हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत
टक्कर से पिकअप गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उसके ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 22 साल की प्रीति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक और मनोज बुरी तरह से जख्मी हैं। डॉक्टरों ने दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रीति पांचाल की रोड एक्सीडेंट में मौत
पुलिसकर्मियों ने बताया कि घायल मनोज के बयान पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रीति 6 बहनों में सबसे छोटी थी और फंक्शन में स्टेज शो करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। प्रीति का परिवार बहादुरगढ़ के लाईनपार क्षेत्र में एक छोटे से मकान में रहता है। प्रीति जींद की जेल में हुए डांस के बाद सुर्खियों में आई थी।