12वीं की छात्रा के साथ युवक ऐसी ऐसी हरकतें करता था कि परेशान होकर उसने जिंदगी खत्म करना ही मुनासिब समझा और दुनिया छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
2 of 5
12वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी
घटना हरियाणा के पानीपत की है। जिले के गांव कुराड़ में 12वीं क्लास की छात्रा राखी ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड की वजह पड़ोसी युवक को बताया जा रहा है, जिस पर आरोप है कि वह आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता था। फब्तियां कसता था, आखिर तंग आकर लड़की ने मौत को गले लगाने जैसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 5
12वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी
जांच में पता चला है कि लड़की ने हाल ही में छाजपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा में दाखिला लिया था। उसके माता-पिता पानीपत शहर में रहते हैं, जबकि लड़की ज्यादातर गांव में दादा-दादी के पास ही रहती थी। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक परिजनों का कहना है कि गांव का ही मोहित नामक युवक लड़की को आते-जाते राह-रस्ते में छेड़ता था, जिससे वह बेहद तंग थी।
4 of 5
12वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी
कई बार परिजनों को भी इस बारे में शिकायत कर चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसी के चलते बुधवार को मोहित ने फिर से उस वक्त घर में घुसकर बदतमीजी की, जब वह घर पर थी। दादा-दादी दूसरे कमरे में थे। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, जिस दौरान शोर सुनकर उसके दादा को आते देख वह भाग खड़ा हुआ।
रात करीब साढ़े 10 बजे लड़की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पानीपत लाए जाने पर पता चला कि उसने जहर खा लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी नरेश अहलावत मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज करके आरोपी मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।