फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने की दी खौफनाक सजा, ताऊ-भाई ने लड़की और प्रेमी को मार डाला, हैरान कर देगा बुलाने का बहाना

Thu, 31 Dec 2020 02:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
वारदातस्थल पर जांच में जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 के सामने ताऊ और भाई ने बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लड़की और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। गोली लगने से घायल लड़के के भाई को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने कोर्ट मैरिज के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले में आरोपी लड़की के ताऊ और भाई ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव कन्हेली निवासी पूजा (28) की झज्जर में शादी हुई थी। ससुराल में अनबन के कारण पिछले काफी समय से अपने मायके ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार पूजा के सोनीपत के गांव बखेता निवासी रोहित (26) से संबंध थे। इस बारे में दोनों के परिजनों को पता था। बुधवार को लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को फोन कर रोहतक कोर्ट में दोनों का विवाह करवाने की बात कह कर बुलाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के परिवार से ताऊ कुलदीप, भाई, लड़की सहित अन्य कार में सवार होकर आए थे। वहीं, लड़का रोहित माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ पहुंचा था। लड़की के परिजन गाड़ी सहित एमडीयू के एक नंबर गेट से थोड़ा आगे विपरीत दिशा में खड़े थे।

4 of 6
Haryana - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 3.50 बजे कार के पीछे एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें से लड़की का ताऊ, लड़का, लड़के का भाई, लड़के की बहन-भांजा नीचे उतरे। यहां उतरने के बाद वे कार से बैग उठाकर स्कॉर्पियो गाड़ी की ओर जाने लगे। उसी दौरान लड़की के ताऊ ने रोहित के पीछे से फायर कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
सज्जन सिंह, डीएसपी, रोहतक। - फोटो : ANI
गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। रोहित और उसका भाई जब भागने लगे तो पूजा के ताऊ और भाई ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चार गोलियां लगने से रोहित की मौत हो गई। इसके बाद लड़की के भाई ने कार में बैठी अपनी बहन पूजा की कनपटी पर दो गोलियां मारकर उसकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार के अंदर महिला की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
लड़के की बहन वहां से अपने सात साल के बेटे सहित भाग गई। मृतक रोहित के भाई मोहित (32) को राहगीरों ने गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया। रोहतक के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि मामला आन की खातिर हत्या का है। लड़के के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ताऊ कुलदीप और  ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए मामले में आत्मसपर्ण कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें