भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या हुई थी। गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इससे पहले सोनाली के परिवार ने उनके पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने गोवा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था।
इससे पहले गोवा में पांच डॉक्टरों की निगरानी में सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर जीएमसी बम्बोलिम से डाबोलिम हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा है। यहां से उनके शव को हरियाणा के हिसार लाया जाएगा।
गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया था कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए की नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।
विज्ञापन
2 of 7
गोवा पुलिस को सुधीर सांगवान के खिलाफ दी गई शिकायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली की जेठानी अंजना ने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को सोनाली के मोबाइल फोन पर कॉल की थी, तो फोन उनके पीए सुधीर ने उठाया। फोन उठाने के बाद अंजना ने कहा कि बाहर मौसम कितना अच्छा है तो सुधीर ने कहा कि मैं अभी उठा हूं और हम मुंबई में हैं।
उस समय मुझे पता चला कि सोनाली मुंबई में है। सुबह सोनाली की मौत होने का पता चला तो कई बार सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो उसने कहा कि रात को शूटिंग के चलते मुंबई से गोवा आ गए थे। अंजना का कहना है कि गोवा पुलिस जांच करे तो सामने आ जाएगा कि वे मुंबई गए थे या नहीं।
जेठानी अंजना और सोनाली की बहन रेमन ने कहा कि वर्ष 2019 में आदमपुर चुनाव से पहले सुधीर सांगवान सोनाली के प्रचार में लगा था। धीरे-धीरे सोनाली को अपने जाल में फंसा कर उसका पीए बन गया। उसने पूरी तरफ से सोनाली को अपने प्रभाव में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 7
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
पीए सुधीर पर आरोप है कि वह सोनाली के सामने झूठा प्रचार करता रहा। इस कारण कई बार झगड़ा भी होता। धीरे धीरे पूरे फार्म हाउस पर सुधीर ने अपने कब्जा कर लिया। सोनाली के घर की तरफ जो रास्ता जाता था सुधीर ने उसे भी बंद करवा दिया। पूरे परिवार और रिश्तेदारों को सोनाली से अलग कर दिया। परिजनों ने सदर थाने में सोनाली फोगाट के हिसार के ढंढूर स्थित फार्म हाउस से उसका लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दी है।
4 of 7
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती।
विज्ञापन
5 of 7
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
सोनाली फोगाट के जीजा अमन पुनिया ने भी सुधीर सांगवान पर सोनाली को ड्रग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनाली को लिक्विड में जहर या ड्रग दिया गया। सुधीर ने सोनाली का ब्रेन वॉश किया।
विज्ञापन
6 of 7
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान।
- फोटो : फाइल
गोहाना के खेड़ी गांव निवासी सुधीर सांगवान 2019 में सोनाली के पास नौकरी के लिए आया था। सोनाली ने उसे तनख्वाह पर रखा था। सुधीर अपने परिवार से अलग रोहतक में रहता है। उसकी पत्नी लेक्चरर है। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। सुधीर अपने घर से दूरी बनाए हुआ था। वह खुद को कारोबारी बताता रहा है।
सोनाली के भांजे विकास ने जनता से सोनाली को न्याय दिलाने में साथ देने की गुहार लगाई है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने अनुरोध किया है कि हमारा साथ देने के लिए फार्म हाउस पर पहुंचे। न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे। रोड जाम कर दीजिए, सरकार अपने आप घुटनों पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी नेता की मौत पर सुनवाई नहीं तो आम आदमी की क्या होगी।