फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: भाई का आरोप-नशा देकर तीन साल पहले किया था दुष्कर्म, उसके बाद चलता रहा सिलसिला और अब...

Thu, 25 Aug 2022 10:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भाजपा की महिला नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में परिजनों द्वारा सनसनीखेज आरोप लगाए जा रहे हैं। पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगने से सनसनी फैल गई है। वहीं आरोप है कि सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया था।

इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती। 

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने गोवा के पुलिस थाना अंजुना में शिकायत दी है। आरोप है कि सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंद्र ने संपत्ति हड़पने व राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हत्या की है। वहीं, बुधवार को सोनाली के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन पोस्टमार्टम से पहले पीए व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। मृतका के भाई ने पीए के नार्को टेस्ट की मांग उठाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।

14 फरवरी 2021 में संतनगर में सोनाली के घर चोरी के बाद सभी नौकरों को हटा दिया गया। पीए सुधीर सांगवान ही सोनाली के खाने की व्यवस्था देखने लगा। तीन महीने पहले सोनाली ने फोन कर बताया कि शाम को सुधीर ने मुझे खाने में खीर दी थी, उसके बाद मेरी सेहत बिगड़ गई। इस बारे में सुधीर से बात की, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। पीए होने के कारण लेन-देन और कागजी कार्रवाई सुधीर करता था। सोनाली बिना पढ़े कागजों पर हस्ताक्षर कर देती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonali
फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी कागजात चोरी
मृत भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की बेटी ने कहा कि मां की हत्या के दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा परिजनों ने सदर थाने में सोनाली फोगाट के हिसार के ढंढूर स्थित फार्म हाउस से उसका लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दी है। 

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा में नहीं थी कोई शूटिंग 
आरोप है कि सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि मेरे दोनों फोन, घर की चाबियां, एटीएम और सभी कागजात सुधीर के पास ही हैं। सोनाली ने कहा कि सुधीर और सुखविंद्र मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं। उसी दिन रात को सोनाली ने मां के पास फोन कर कहा कि शरीर कमजोर पड़ता जा रहा हैं। फिर सोनाली का फोन एकदम कट गया। जब गोवा पहुंचे तो पता चला कि वहां पर कोई शूटिंग नहीं थी। सोनाली ने चंडीगढ़ रुकने का कार्यक्रम बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
साजिश के तहत की गई हत्या 
सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने मिलकर उनकी हत्या की है। सुखविंद्र को गोपाल कांडा के साथ कई बार देखा गया है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सोनाली की हत्या की गई है। मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। 

मृतका के परिजनों की तरफ से शिकायत पर जांच कर रहे हैं। ऊपर से निर्देश आने के बाद एफआईआर दर्ज हो जाएगी। परिजन कह रहे हैं कि पहले एफआईआर दर्ज करो, उसके बाद पोस्टमार्टम करवाएंगे। सोनाली के फोन को कब्जे में लिया है। होटल के कमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। मृतका के पीए सुधीर सांगवान से पूछताछ की जा रही है।  - इंस्पेक्टर प्रसाल देसाई, थाना प्रभारी, अंजुमा, गोवा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें