जालंधर में रविवार का आगाज दर्दनाक घटना के साथ हुआ। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। देखिए किस हाल में मिले शव?
विज्ञापन
2 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर-पठानकोट हाइवे पर किशनगढ़ के पास चार लोगों के शव बरामद हुए। दो शव सड़क किनारे पड़े थे और दो शव हाइवे के किनारे बने खेतों में मिले। गांव के लोगों ने शवों को देखा और खेतों के मालिक भगवंत सिंह को खबर दी। भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट, दवाइयों के पत्ते, पानी की बोतल और मोबाइल फोन बरामद किए। शवों को देखने से लग रहा है कि चारों ने जहरीली दवा खाकर जान दी।
4 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन खंगाला गया तो मृतकों की शिनाख्त हुई। मरने वालों की पहचान टांडा गांव निवासी अनिल अग्रवाल, उसकी पत्नी रजनी, 23 वर्षीय बेटे अभिषेक और 17 वर्षीय बेटी राशि के रूप में हुई। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
भोगपुर थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट हिन्दी में लिखा है और उसमें कुछ फाइनेंसरों पर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही लिखा गया है कि कर्ज से परेशान होकर वे लोग जान दे रहे हैं।
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट में अनिल ने लिखा कि उसने फाइनेंसरों को ब्याज समेत कर्ज चुका दिया था, बावजूद इसके वे लोग पैसे मांग रहे थे और न दिए जाने पर पत्नी और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी देते थे।