युवकों को तलाशता गोताखोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप था कि तब आरोपियों ने उसके भाई से पांच हजार रुपये छीने थे, जबकि ढाबे के गल्ले से करीब 35 हजार रुपये चोरी किए थे। हमलावरों ने तब ढाबे का सामान भी तोड़ दिया था। मारपीट में घायल इम्तियाज की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तब पुलिस ने मामले में जोनी पहलवान, गोरू, बाबू, अंकित, लालू, दिनेश, अमित, धन्ना जाट, साहिल पंडित को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया था। इब्राहिम ने बताया कि पांच मार्च को ही उसका बेटे सुलेमान व शाहरुख पर भी आरोपियों ने हमला किया था। तब वे अपने चाचा इम्तियाज को अस्पताल में छोड़कर घर आ रहे थे।