पंजाब के कोटकपुरा से बड़ी खबर है। कोटकपुरा के मुक्तसर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, कोटकपुरा के मुक्तसर रोड पर बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से हुआ। हादसे में जलालाबाद का पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दंपति और उसके दो बेटे और दोहती शामिल है। दंपति की बेटी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के गांव रोड़ांवाली का गुरदयाल सिंह अपनी पत्नी बिमला रानी, दो बेटों रमेश कुमार और हरजिंदर और बेटी सुनीता के साथ स्विफ्ट डिजाइयर गाड़ी में मुक्तसर की ओर से आ रहे थे।
4 of 5
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि कोटकपुरा के पास मुक्तसर रोड पर एक पेड़ सड़क के बीच गिरा था। उसे बचाने के चक्कर में गुरदयाल की कार दूसरे पेड़ से जा टकराई। हादसे में गुरदयाल सिंह, बिमला रानी, रमेश, हरजिंदर और सुनीता की बेटी आरती की मौत पर मौत हो गई।
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में सुनीता को बचा लिया गया। हादसा होते ही इधर उधर के लोग बचाने के लिए दौड़े। कार को काटकर सुनीता को बाहर निकाला गया। उसे चोटें आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव अस्पताल में भेज दिए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।