मौत अपना हथियार और बहाना खुद चुन लेती है और तय समय पर जिंदगी को तबाह कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब में। यहां के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों ने जान गंवाई है। मृतकों में कार चालक राजेश कुमार, उसकी पांच साल की बेटी जैसमीन, राजेश की साली संजना निवासी प्रताप नगर और उसकी दो बेटियां खुशी (3) और माही (5) शामिल हैं। सभी लोग चंडीगढ़ में एक पार्टी में शामिल होकर लुधियाना आ रहे थे।