फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट तक 50 लोग करते रहे दलित परिवार पर फायरिंग, फिर कुछ ऐसा था मंजर

Wed, 08 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अकाली सरपंच ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां
50 लोग 10 मिनट तक दलित परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। उसके बाद घर के अंदर का मंजर इतना खौफनाक था कि हर तरफ खून ही खून। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
अकाली सरपंच ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां
वारदात पंजाब के तरनतारन में अंजाम दी गई। गांव पलासौर में सरेआम खूनी खेल खेला गया। करीब पचास लोगों ने गांव में घुसकर के एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में दलित नेता सुरजीत सिंह की मौत हो गई, वहीं उसका छोटा भाई जसवंत सिंह बाऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब में अकाली सरपंच ने मार डाला दलित नेता
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व अकीली सरपंच गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अकाली दल के ही दूसरे गुट के अकाली वर्कर व नंबरदार सतनाम सिंह के घर पर दस मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसके पीछे का कारण अकाली दल द्वारा रखी गई मीटिंग में हुआ विवाद बताया जा रहा है। अकाली वर्कर सतनाम सिंह ने बताया कि चुनावों से पहले उन्होंने गांव में चुनावी मीटिंग रखी थी। जिसमें शिअद के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू आए थे।

4 of 6
पंजाब में अकाली सरपंच ने मार डाला दलित नेता
हरमीत संधू के जाने के बाद वहां मौजूद अकाली दल के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू की दलित नेता सुरजीत सिंह से कहासुनी हो गई। इस बीच बब्बू ने दलित नेताओं से गाली-गलौच किया। हाथापाई में बब्बू की पगड़ी उतर गई। इसके चलते दोनों में रंजिश हो गई। कई दिन से सुरजीत सिंह को धमकियां भी दी जा रही थी।  जिसकी शिकायत सुरजीत ने पुलिस हैल्पलाइन नंबर 181 और सबंधित थाने में की थी, लेकिन पुलिस कोई कारवाई नहीं की।
विज्ञापन

5 of 6
अकाली सरपंच ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां
सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू अपने साथ 40 से 50 के करीब हथियारबंद साथियों सहित उनके घर के साथ रहने वाले पड़ोसियों के छत्त पर चढ़ गया और उसने और उसके साथियों ने उसके घर की तरफ गोलियां चलानी शुरु कर दी। सुरजीत सिंह को कई गोलियां लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाव करने के लिए भाई बीच में आया तो उसके भी सिर में गोली लग गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अकाली सरपंच ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां
बताया जा रहा है कि एक गोली बब्बू के साथी को भी लगी, जिसे लेकर वे सभी फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हरजीत सिंह अन्य अधिकारियों संग पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सुरजीत सिंह के परिजनों के बयानों पर हत्या, जानलेवा हमला, असलहा एक्ट के तहत पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू और उसके सथियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से गांव में दहश्त का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें