फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: हादसे में खत्म परिवार, पुलिस ने यूं निकाले कार से शव, सामने आया असली सच

Wed, 08 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
ढाई साल पहले शादी हुई थी कि पल भर में खुशियों को ग्रहण लग गया। पूरे परिवार को खत्म करने वाले हादसे का असली सच सामने आया तो पिता माथा पीटते रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
हादसा पंजाब के फिरोजपुर में मक्खू के पास बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर हुआ। हादसे में हरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी गगनदीप कौर, बेटे सहजप्रीत और रिश्तेदार सुखविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि जबकि गुरप्रीत सिंह, सुशील कुमार व जगजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक्सीडेंट के बाद कार की हालत ऐसी थी कि पुलिस को कार के दरवाजे काटकर उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
मृतक हरप्रीत के पिता प्यारा सिंह और मां जसविंदर कौर सदमे में हैं। पूरे परिवार में और इलाके में मातम छाया हुआ है। डीएसपी जीरा वरियाम सिंह व एसएचओ जसवरिंदर सिंह ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का कारण घनी धुंध और ओवरटेक करना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, एक तो घनी धुंध थी और दूसरा कार चालक ओवर टेक कर रहा था कि सामने से आ रही बस में टकरा गया। कार बस के नीचे घुस गई थी।

4 of 5
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
वहीं, मृतक के पिता प्यारा सिंह ने बताया कि हरप्रीत एलजी का सर्विस सेंटर चलाता ​था। सोमवार सुबह उसे अपने कर्मियों के लुधियाना मीटिंग के लिए पहुंचना था। रास्ते में गगनदीप का मायका मोगा पड़ता है, इसलिए वह पत्नी और बेटे को भी साथ ले गया। उसके साथ उसके कर्मचारी सुखविंदर सिंह,  गुरप्रीत सिंह, सुशील कुमार व जगजीत सिंह भी थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पूरा परिवार खत्म हो जाने से प्यारा सिंह इतने सदमे में हैं कि वे बार-बार अपना माथा पीट रहे है और एक बात की दुहाई दे रहे है कि काश सुबह बेटे को जाने से रोक लेता तो आज सभी उनके पास होते। साथ ही भगवान को भी कोस रहे है कि उनके साथ इतनी बेरहमी क्यों की। हालांकि प्यारा सिंह ने सुबह जाते समय धुंध ज्यादा होने और गाड़ी ध्यान से चलाने की बात भी कही थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें