फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आज चौथा धमाका, 2 बार ट्रेन, दूसरी बार बस निशाना, तस्वीरें

Wed, 08 Jun 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा में आज चौथा धमाका
फतेहाबाद में आज हुए बम धमाके को मिला लिए जाए तो हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका है। पहला धमाका जनवरी माह में हुआ था, जबकि तीन इसी महीने के बीच हो गए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका
पहली दो बार ट्रेन को निशाना बनाया गया, तीसरी बार कुरुक्षेत्र में रोडवेज बस में धमाका हुआ, इस बार प्राइवेट बस को टार्गेट पर लिया गया। फतेहाबाद जिले के भूना में सुबह 11 बजे प्राइवेट बस में ब्लास्ट होने के बाद बस के अंदर आग लग गई। ब्लास्ट में 15 लोग जख्मी बताए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली पानीपत पैसेंजर ट्रेन में धमाका - फोटो : अमर उजाला
पहला धमाका 15 जनवरी 2016 को पानीपत रेलवे स्टेशन पर हुआ। दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही एमईएमयू ट्रेन 64543 के मोटर कोच में धमाका हुआ। ट्रेन में 10-15 पैसेंजर्स बैठे थे। जांच में सामने आया था कि ये धमाका टाइमर बम में किया गया था।

4 of 7
दिल्ली पानीपत पैसेंजर ट्रेन में धमाका - फोटो : अमर उजाला
दूसरा धमाका 12 मई 2016 को फिर पानीपत रेलवे स्टेशन पर हुआ। दिल्ली से आने के बाद यार्ड में लाइन नंबर-9 पर लगा दी गई ट्रेन को सुबह फिर दिल्ली जाना था, लेकिन रात 8:05 बजे इंजन वाले मोटर कोच में तेज धमाका हो गया। इससे ट्रेन के कोच में आग लग गई। कोच की छत और कई सीटें जल गईं।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
तीसरा धमाका 26 मई 2016 को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो की बस में कंडक्टर साइड में सीट नंबर 25 के पास हुआ। बस में 20 सवारियां सवार थीं, जिनमें से 8 घायल हो गए थे। तीनों ही मामलों की जांच जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुख्ता हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा में ये इस साल चौथा बम धमाका
चौथा धमाका 07 जून 2016 को जाखल से फतेहाबाद जा रही फ्रेंडस सोसायटी की बस में भूना के पास हुआ। प्राइवेट बस भूना बस अड्डे से 11 बजे चली। बस आधा किलोमीटर ही चली थी कि उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण आग लग गई। इससे बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रेंड्स सोसायटी की बस जाखल से फतेहाबाद की ओर जा रही थी
हादसे में कुछ पैसेंजर्स के हाथ-पैर जल गए और लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इनकी पहचान बाला देवी व भूपसिंह के रुप में हुई है। घटनास्थल पर फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल व एएसपी गंगाराम पूनिया पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें