फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: जालंधर में कारोबारी की पत्नी और नौकर का कत्ल

Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी और नौकर का कत्ल कर दिया गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
माडल टाऊन में मंगलवार देर शाम को रेडीमेड कपड़ों और देसी घी के व्यापारी पृथ्वीपाल हांडा की पत्नी और नौकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरों ने तिजोरी को इनोवा गाड़ी में लोड कर दिया था। इनोवा स्टार्ट कर निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा आ गया। लुटेरे तिजोरी से लदी इनोवा को छोड़कर छत के रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कमिनश्नर अर्पित शुक्ला, विधायक केडी भंडारी और डॉ. एसएस भट्टी वारदात स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हांडा डेयरी वालों का मॉडल टाऊन में कपड़े के शोरूम के अलावा देसी घी का थोक व सप्लाई का कारोबार है। कारोबार को पृथ्वीपाल हांडा और उनका बेटा जतिन संभालते हैं। पृथ्वीपाल की पत्नी सुजाता हांडा हाउस वाइफ थी। नौकर हरीश भी 22 साल से साथ ही रहता था। कोठी और कारोबार स्थल पास-पास ही थे। 

4 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को जतिन पैदल ही कोठी आया तो बार बार घंटी बजाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खुला। पांच मिनट तक घंटी बजाई तो पड़ोसी ने आकर बताया कि उनके घर से चीखने की आवाज सुनाई दी थी। इस पर जतिन ने 15 फुट ऊंचा दरवाजा फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया। 
विज्ञापन

5 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
उसने देखा कि उसकी इनोवा गाड़ी स्टार्ट थी और छत से कुछ आवाजें आ रही थी। वह अंदर घुसा तो उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसने तुरंत छत का दरवाजा लॉक किया और मां को पड़ोसी की कार में अस्पताल लेकर चला गया। सुजाता को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
बाद में अंदर से ही नौकर हरीश की भी खून से सनी लाश मिली। लुटेरों की संख्या करीब तीन-चार थी। कमिश्नर का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे सर्च कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम को किसी पहचान वाले पर ही शक है। कोठी का दरवाजा नौकर ने क्यों खोला और लोगों को अंदर आने दिया, यह सबसे बड़ा सवाल है। पुलिस कई पुराने नौकरों की सूची तैयार कर रही है। किसी भेदी का हाथ होने की आशंका भी जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
सुजाता को उठाकर जब जतिन अस्पताल ले गया तो उसी जगह पर बाद में नौकर हरीश का खून से सना शव मिला। जतिन का कहना है कि उसने मां को अस्पताल ले जाने से पहले कोठी अच्छी तरह से खंगाली थी, लेकिन हत्यारे कोठी के भीतर ही छिपे थे। जिन्होंने नौकर हरीश की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें