फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी की 'डेथ मिस्ट्री', ट्रेन ड्राइवर ने बताई असली कहानी

Sat, 05 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
International hockey players Jyoti
हरियाणा के रेवाड़ी की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता की मौत का राज अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चलेगा। जीआरपी अब इसी दिशा में जांच कर रही है। अंबाला से कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद जीआरपी को ज्योति की मौत की सच्चाई का पता लगने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कुमार-हॉकी कोच
बुधवार रात सोनीपत निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति की रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन पर चंडीगढ़-जयपुर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। ट्रेन के चालक बिक्रम गुप्ता के बयान के आधार पर जीआरपी ने इसमें आत्महत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

3 of 6
ज्योति के परिजन
विक्रम ने बयान में बताया था कि एक लड़की ओवरब्रिज के नीचे दूर से खड़ी दिखाई दी थी। इसके लिए ट्रेन का हॉर्न भी बजाया गया। एक बार तो वह पीछे हटी लेकिन बाद में उसने अपनी गर्दन ट्रेन के नीचे दे दी। हालांकि मृतका के परिजन आत्महत्या की बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। उनके अनुसार ज्योति जैसी होनहार लड़की आत्महत्या कर ही नहीं सकती। 

4 of 6
Hockey Player Jyoti
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति का शव रेल लाइन पर पड़ा मिला। ट्रेन ड्राइवर की माने तो उसने सुसाइड किया है। पढ़िए, ड्राइवर ने बता दिया है कि उस समय क्या हुआ था?
विज्ञापन

5 of 6
ज्योति के परिजन
आखिर ज्योति ने झूठ क्यों बोला
जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि ज्योति की मां ने अपने बयान में बताया है कि जब उसने बुधवार शाम साढ़े पांच बजे ज्योति को फोन किया तो उसने बताया कि वह रोहतक है और बस में बैठकर सोनीपत आ रही है। ऐसे में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर ज्योति ने अपनी मां से झूठ क्यों बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hockey Player Jyoti
अभी पुलिस इस बात को देख रही है कि जब ज्योति सोनीपत से निकली तो घर से अपनी बीए की मार्कशीट में करेक्शन कराने की बात कहकर निकली थी। उसके बैग में कोई मार्कशीट ही नहीं मिली। ऐसे में यह भी सच्चाई जानने का प्रयास किया जाएगा कि वह मार्कशीट लेकर भी आई थी या नहीं। 

हम मृतका के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रहे हैं। जिन लोगों को ज्योति ने उस दिन फोन किए और क्या बात की वह सभी को बुलाकर पता कराया जाएगा। कॉल डिटेल आने के बाद ही पूरी सच्चाई का पता लग सकेगा। - रणबीर सिंह, एसएचओ, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें