फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के गोलीकांड में मारी गई डांसर का बैकग्राउंड देखिए, क्यों नाचीं शादियों में?

Thu, 08 Dec 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
एक तो विवाहिता और उपर से 3 माह की गर्भवती। इसके बावजूद कुलविंदर को शादियों में नाचना पड़ा। उसकी मजबूरी ही कुछ ऐसी थी। देखिए, ये खबर।
विज्ञापन

2 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
बठिंडा के माडल टाउन में कुलविंदर कौर अपने पति हरजिंदर के साथ रहती थी। करीब तीन साल पहले कुलविंदर कौर के भाई रिंपा की मौत हो गई थी। इसके बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं था और उसने डांसर के रूप में शादी समागमों में जाना शुरू किया, ताकि भाई के बच्चों को पढ़ाया लिखाया जा सके। 
विज्ञापन

3 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की - फोटो : self
बठिंडा के आशीर्वाद पैलेस में डांसर कुलविंदर कौर के कत्ल के मामले में पहली बार उसका पति हरजिंदर सिंह सबके सामने आया। हरजिंदर सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटव्यू में पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। हरजिंदर ने कहा कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत ठीक से नहीं सुनी गई। 

4 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
हरजिंदर सिंह ने यह भी कहा है कि उनकी पत्नी दो महीने नहीं बल्कि तीन महीने की गर्भवती थी। बता दें कि बठिंडा के आशीर्वाद पैलेस में डांसर कुलविंदर कौर को एक शादी समारोह में स्टेज पर ही गोली मार दी गई थी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
वहीं इस मामले में सोमवार शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला को तलवंडी साबो से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पैलेस मालिक जसवीर सिंह, संजू गोयल और दो अन्य को भी विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे वारदात में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
वारदात की चश्मदीद डांसर प्रिया के अनुसार शनिवार को वह, शहनाज, लवप्रीत और कुलविंदर कौर उक्त शादी समागम में जब स्टेज पर डांस कर रही थी तो वहां नीचे नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपने साथियों समेत स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की। उसको उनके साथ गए अनाउंसर की ओर से भी रोका गया था। 
विज्ञापन

7 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
प्रिया ने खुलासा किया है कि बिल्ला जैसे ही नीचे गया तो उसने राइफल पकड़कर जानबूझकर गोली चला दी जो उसकी साथी डांसर कुलविंदर कौर को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। किसी ने भी कुलविंदर के पास आने की कोशिश नहीं की, कुछ युवक स्टेज पर आए और शव को दरिंदगी के साथ घसीटते हुए बाहर तक ले गए। 

8 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि बारात में शामिल लक्की गोयल उर्फ बिल्ला वासी मौड़ ने दोनाली से फायर कर डांसर कुलविंदर कौर निवासी मॉडल टाउन का कत्ल कर दिया था। बिल्ला दोनाली अपने दोस्त संजू गोयल जो पूर्व पार्षद विजय गोयल मौड़ मंडी का बेटा है से मांगकर लाया था।  
विज्ञापन

9 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर हरभजन सिंह भज्जी ने जिस घटना के बाद ट्वीटर पर खुद के पंजाबी होने पर शर्म जताई थी, फिर से पंजाब में वही घटना हुई। बठिंडा जिले में शादी समारोह में गोली चलने से डांसर की मौत ठीक वैसी ही घटना है, जैसी बीती 28 फरवरी को पंजाब के बटाला में हुए शादी समारोह में हुई थी। ये हमारी संस्कृति नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें