पांच साल से जिस प्रमोशन का इंतजार नीरज सिंघल कर रहे थे वह पांच दिन पहले एक दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
Kurukchetra Accident
दरअसल चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के अधिकारी नीरज सिंघल की प्रमोशन पिछले पांच साल से सरकारी फाइलों में अटकी हुई थी। अब पांच दिन बाद रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उनकी प्रमोशन तय मानी जा रही थी, लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसा इस इंतजार के साथ तीन जिंदगियों को भी खत्म कर देगा, इसका अंदाजा सिंघल परिवार को नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 7
Kurukchetra Accident
घटना के बाद सिंघल परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि पिछले दो महीने के दौरान सिंघल परिवार को खुशी के दो समाचार भी मिले। पहला समाचार अप्रैल 2017 को नीरज सिंघल की प्रमोशन का मिला। इस प्रमोशन के लिए दिल्ली में 27 अप्रैल रिव्यू कमेटी बैठाई गई थी, जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिव्यू हुआ था।
4 of 7
Kurukchetra Accident
इसके बाद दूसरी खुशी जून में सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में नीरज सिंघल के बड़े पुत्र नवल सिंघल की प्रतिभा की बदौलत मिली थी। 10वीं की परीक्षा में अव्वल आने पर नवल सिंघल सुर्खियों में आए थे। अब पांच दिन बाद नीरज सिंघल को अपनी प्रमोशन का इंतजार था।
विज्ञापन
5 of 7
Kurukchetra Accident
सिंघल परिवार उत्तर प्रदेश में संघ पृष्ठभूमि से संबंधित बताया गया है। संघ के एक वरिष्ठ नेता ने कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए घटनास्थल पर पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन
6 of 7
Kurukchetra Accident
इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक सुशील चौधरी, हिंदू हेल्प लाइन के जिला संयोजक अशोक अरोड़ा, विश्व हिंदू परिषद के ग्रामीण प्रखंड के मंत्री रविंद्र कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक बलिंद्र सिंह इत्यादि सहयोग के लिए मौके पर पहुंचे।
चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी वासी है सिंघल परिवार
हादसे में नीरज सिंघल, उनकी 45 वर्षीया पत्नी तनु सिंघल और 18 वर्षीय पुत्र नवल सिंघल की मौत हो गई, जबकि छोटा पुत्र निपुण सिंघल बुरी तरह से जख्मी हुआ है। एनआईसी चंडीगढ़ में अधिकारी नीरज सिंघल पुत्र कृष्ण कुमार मूल रूप से शामली (यूपी) के रहने वाले हैं और सिंघल परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी मकान नंबर 1433 ए में रह रहा था।