फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे, विरोध किया तो दो के सिर में मारी गोली

Sat, 10 Jun 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Ludhiana Murder
पंजाब में 'जंगलराज' आ गया है, लुटेरे इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वो दिनदहाड़े वारदातें अंजाम देने से भी नहीं डरते। यकीं न हो तो ये मामला देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
Ludhiana Murder
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां डुगरी फेस 2 इलाके में शुक्रवार दोपहर लूट का विरोध करने पर फाइनेंसर सुनील गुप्ता (50) और उनकी पत्नी नीलम गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दो लुटेरे फरार हो गए, जबकि उनका एक साथी ऊपर फंस गया। भागने के चक्कर में उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन पैर में चोट लगने के कारण लोगों ने उसको दबोच लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
Ludhiana Murder
सुनील गुप्ता फाइनांस का काम करते थे। उन्होंने घर के साथ ही दफ्तर बना रखा था। दफ्तर के लिए एक रास्ता घर के भीतर से भी जाता है। शुक्रवार दोपहर में सुनील गुप्ता अपने दफ्तर में बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दो युवक दफ्तर में घुस गए और एक बाहर खड़ा रहा। 
 

4 of 8
Ludhiana Murder
दोनों युवकों ने फाइनेंशर को लूटने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया। इस पर एक लुटेरे ने सुनील गुप्ता के सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों युवक पहली मंजिल पर पहुंच गए और फाइनेंसर की पत्नी नीलम को बंधक बना लिया। नीलम ने जब उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उनको भी गोली मार दी। लुटेरों ने अलमारी तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद एक बदमाश नीचे आ गया। 
विज्ञापन

5 of 8
Ludhiana Murder
इस वारदात के दौरान फाइनेंसर का बेटा राहुल कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान वह दफ्तर की तरफ आया। हथियार से लैस लुटेरे को देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आते देख दो लुटेरे फरार हो गए, जबकि तीसरे युवक ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन पैर में चोट आने के कारण वह भाग नहीं पाया और लोगों ने उसे दबोच लिया। जब लोग दफ्तर में गए तो सुनील गुप्ता की मौत हो चुकी थी और पहली मंजिल पर नीलम गुप्ता घायल पड़ी थीं। उनको तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
Ludhiana Murder
लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डिप्टी पुलिस कमिश्नर ध्रुमण निंबले, डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह और एडीसीपी 2 संदीप गर्ग पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उसकी पहचान  संदीप उर्फ काला निवासी चंदन नगर हैबोवाल के रूप में हुई है जबकि उसके दूसरे साथी का नाम राजू तिवारी है। लेकिन पुलिस तीसरे लुटेरे के बारे में कुछ साफ नहीं बता रही है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

7 of 8
Ludhiana Murder
मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद
पुलिस के आने के बाद लोगों द्वारा काबू किए गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सुनील की सोने की चेन और अंगूठी बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है जो आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल किया था। पुलिस ने जांच के दौरान वहां से खोल भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी सामने पेंट करने वाला युवक है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है ताकि फरार हुए आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी हासिल हो सके। 
विज्ञापन

8 of 8
Ludhiana Murder
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दो थे, लेकिन तीसरे के बारे में भी जांच की जा रही है। लुटेरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।
आरएन ढोके,पुलिस कमिश्नर लुधियाना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें