फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे युवक से प्यार कर बैठी विवाहिता, बेमेल इश्क का खौफनाक अंजाम

Tue, 13 Sep 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
8 साल छोटे युवक से प्यार करने का अंजाम शादीशुदा प्रेमिका के लिए बेहद खौफनाक रहा। दोनों के खून सने शव चारपाई पर थे।
विज्ञापन

2 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
वारदात, हरियाणा में सोनीपत के गांव गढ़वाल की है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों के खून सने शव घर में बंद कमरे में एक ही चारपाई पर मिले। मृतक महिला के परिजनों ने एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

3 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, महिला के परिजनों ने तो अपने बयान दर्ज करा दिए, लेकिन लड़के वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृतकों की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र और 30 वर्षीय विवाहिता के रूप में हुई। विवाहिता शादीशुदा बताई जा रही है और उसके दो बच्चे हैं।

4 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
जानकारी देते हुए मृतका विवाहिता के पति राजबीर ने बताया कि वह और विवाहिता रात को 11 बजे के करीब सोए थे। देर रात दो बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि विवाहिता कमरे में नहीं है। उसे देखने के लिए वह ऊपर के कमरे में गया, लेकिन दरवाजा बंद था। यह देखकर उसने सोचा कि विवाहिता सोई हुई है तो वह वापिस नीचे आकर सो गया। सवेरे वह फिर विवाहिता को उठाने के लिए ऊपर के कमरे में गया और आवाज दी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
राजबीर के मुताबिक विवाहिता ने दरवाजा खोला तो देखा कि उसके हाथ पिस्तौल थी। उसने वह पिस्तौल राजबीर पर तान दी और कहा कि चले जाओ, नहीं तो खुद को गोली मार लेगी। यह देखकर वह घबरा गया और परिजनों को बुलाने के लिए नीचे आ गया। इतनी देर में एक गोली चलने की आवाज आई और सभी घरवाले ऊपर की ओर दौड़े। इस बीच दूसरी गोली चलने की आवाज आई। ऊपर पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनीपत में कमरे में मिले युवक और युवती के खून सने शव - फोटो : अमर उजाला
राजबीर ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दोनों के शव एक ही चारपाई पर पड़े थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएचओ राजपाल के मुताबिक, राजबीर ने शिकायत दी है। इसमें राजबीर ने बताया है कि तीन महीने पहले भी उन्होंने दोनों को साथ पकड़ा था। उसके बाद उन्होंने विवाहिता को मायके भेज दिया था। विवाहिता महीना पहले ही वापिस आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें