फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 4 युवक, देखिए किस हाल में मिले शव?

Tue, 13 Sep 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
भगवान गणेश जी की मूर्ति विसर्जित करने गए 4 युवकों के डूबने की खबर सुनते ही इलाके में कोहराम मच गया। घटना, लुधियाना में हुई।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
सतलुज नदी में विसर्जित करते समय 4 युवकों पर अचानक मूर्ति पलट गई और चारों युवक डूब गए। गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर चारों को नदी से ढूंढ़कर बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों को सिविल अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल भेज दिया। वहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
तीन युवकों की पहचान इस्लामगंज के रहने वाले सुनील कुमार, विजय कुमार और कुचा राम के तौर पर हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों की उम्र बीस से 22 साल की है। हादसे की खबर मिलते ही इस्लामगंज इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना था कि हे गणपति बप्पा, क्या भूल हुई हमसे जो छीन लिए इस्लामगंज मोहल्ले के 4 बेटे।

4 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महानगर में गणेश महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को इस्लामगंज के रहने वाले युवक इलाके से मूर्ति विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा के रूप में सतलुज दरिया की तरफ रवाना हुए। दरिया पर पहुंचने पर चारों युवक अपने कुछ साथियों के साथ पानी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए उतर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों खुद को संभाल नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
चारों के डूबने से वहां पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर तुरंत पानी में कूदे। चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने चारों युवकों के शव सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। चौथे युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को चारों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें