फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान बेटी-बेटे संग दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा सच

Tue, 04 Oct 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
शादी की उम्र में जवान बेटी और बेटे के साथ दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में सामने आया सामूहिक सुसाइड का सच।
विज्ञापन

2 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है। रविवार सुबह जालंधर पठानकोट हाइवे के किनारे चार शव पड़े हुए देखे गए। सूचना तुंरत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों के पास से पुलिस ने पानी की बोतल, दवाइयों के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए। एक सुसाइड नोट भी मिला, जो हिन्दी में लिखा था।
विज्ञापन

3 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से मिले मोबाइल में से एक नंबर डायल किया गया तो वह मृतक व्यक्ति की बहन का निकला। पुलिस ने उसे जानकारी दी तो वह परिवार समेत वहां पहुंच गई। उसने शवों की ​शिनाख्त की। मृतकों की पहचान टांडा गांव निवासी अनिल अग्रवाल, उसकी पत्नी रजनी, 23 वर्षीय बेटे अ​भिषेक और 17 वर्षीय बेटी राशि के रूप में हुई।

4 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सभी पठानकोट रोड पर एक अपार्टमेंट में रहते थे। पुलिस ने बहन की मौजूदगी में सुसाइड नोट खोला तो चौंकाने वाला सच सामने आया। उसमें नौ लोगों के नाम और फोन नंबर लिखे हुए हैं। वहीं, मृतक अनिल ने लिखा कि उसने इन सभी से कर्ज लिया था। जो उन्होंने ब्याज समेत लौटा दिया था, मगर फिर भी वे पैसों की मांग करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के मुताबिक कर्जदार उन्हें धमकी देते थे कि उसकी लड़की और पत्नी को उठाकर ले जाएंगे। मृतक की बहन ने बताया कि अनिल प्रॉपर्टी डीलर था। राशि और अभिषेक भी नौकरी करते थे, लेकिन कर्ज के चलते अनिल परेशान रहता था। पर उसने यह नहीं सोचा था कि उसका भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन की शिकायत के आधार पर सभी नौ लोगों के खिलाफ धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। किशनगढ़ के चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार को किशनगढ़ के पास हाइवे पर घूमते हुए देखा गया। पूरे परिवार ने ढाबे पर खाना भी खाया और पानी की बोतलें खरीदीं। सवेरे लोगों ने चारों के शव पड़े हुए देखे तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें