फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चाय बना रही भतीजी से चाचा ने की ऐसी हरकत, पहुंच गया जेल

Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Kapurthala Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
चाचा की इस हरकत से आस-पड़ोस के लोग भी हैरान है। कोई अपना भी ऐसी हरकत कर सकता है, ये सोचकर सभी परेशान है। तस्वीरें 
विज्ञापन

2 of 7
Kapurthala Acid Attack
घटना पंजाब के कपूरथला की है। जहां किचन में चाय बना रही नाबालिग भतीजी पर चाचा ने एसिड डाल दिया। इससे नाबालिग बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आस-पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया है। एसिड डालने के बाद भाग रहे आरोपी चाचा को मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
Kapurthala Acid Attack
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 16 वर्षीय कोमलप्रीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह निवासी ठाकर नगर गली नंबर 4 नजदीक औजला फाटक की माता मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी और उसकी बारहवीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल गई हुई थी। करीब एक बजे उसका 37 वर्षीय देवर हरदीश सिंह उर्फ दीशा पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव तनौली, जिला होशियारपुर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। लेकिन घर पर अकेली होने के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला।

4 of 7
Kapurthala Acid Attack
बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद उसने दरवाजा खोला तो पाया कि उसके हाथ में एक बैग था। वह अंदर आकर बैठ गया और चाय बनाने के लिए कहने लगा, लेकिन वह उसे बहाने से वापस भेजना चाहती थी कि इतने में उसकी बेटी कोमलप्रीत स्कूल से आ गई। हरदीश के बार-बार चाय बनाने के लिए कहने पर उसने बेटी को किचन में जाकर चाय बनाने को कहा। इतने में हरदीश ने पानी मांग लिया। उसने पानी का गिलास दिया तो कुछ देर बाद उसने नमक मांगा।
विज्ञापन

5 of 7
Kapurthala Acid Attack
नमक देकर वह भी अपन बेटी के पास किचन में आ गई। फिर हरदीश नमक गिलास में डालकर उसे मिलाने लगा और बैग से एसिड निकालकर उसने गिलास में डाला और एकाएक से किचन के पास आकर बेटी पर फेंक दिया। एसिड गिरने से बेटी चिल्लाने लगी। इस दौरान उसे किचन में आग लग गई और जलन के मारे उसकी बेटी किचन से भागकर पड़ोसियों के बाथरूम में खुद पर पानी डालने लगी। तभी मौका पाकर हरदीश वहां से भाग खड़ा। जिसे पड़ोस में रहने वाले संदीप कुमार ने पीछा करके उसे औजला फाटक के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

6 of 7
Kapurthala Acid Attack
जमीन का विवाद चल रहा है
इतने में थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गब्बर सिंह, पीसीआर इंचार्ज सुरजीत सिंह पत्तड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना सिटी ले आए। वहीं झुलसी हुई कोमलप्रीत कौर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि हरदीश का उसके पति कुलदीप सिंह के साथ जमीन का विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसने रंजिश में बेटी पर एसिड अटैक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kapurthala Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
कोमलप्रीत 20 फीसदी झुलसी : डॉक्टर
डा. राजीव पराशर के अनुसार कोमलप्रीत कौर करीब 20 प्रतिशत झुलसी है। लेकिन हालत खतरे से बाहर है। लड़की का उपचार किया जा रहा है। उसे इमरजेंसी में दाखिल कर लिया गया है। एसएचओ थाना सिटी इंस्पेक्टर गब्बर सिंह के अनुसार आरोपी हरदीश सिंह उर्फ दीशा को हिरासत मे लेकर जांच की जा रही है। बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें