देखिए इस 'दरिंदे' ने दी थी 7 साल की मासूम को मौत। बच्ची बचने के लिए खूब छटपटाई थी, पर इसे रहम नहीं आया, खुद सुनाई कत्ल की कहानी। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। खिजराबाद के गांव बेलगढ़ स्थित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में सात साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। चार जून को बच्ची का शव बुरी हालत में मिला था।
विज्ञापन
2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी फार्म हाउस में ही 10 साल से काम कर रहे पशु चिकित्सक के हेल्पर देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देवी ने ही छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। आरोपी देवी सिंह बच्ची को उसके पापा के पास ले जाने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया। उसने घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगाकर बच्ची को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
3 of 7
घटना स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीन बार रेप करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से चाकू से गला काटकर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फार्म हाउस में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी से कुछ कदम दूर एक खाली सीरिंज मिली थी। इससे पुलिस को वारदात में किसी डॉक्टर या सहायक के शामिल होने का शक हुआ।
4 of 7
हत्या के बाद मौके पर जाते
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फार्म हाउस के पशु चिकित्सक का सहायक देवी सिंह चोट का बहाना कर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने हैवानियत की बात कबूली। मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर के भैंसड़ा गांव के देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन उसने शराब पी रखी थी और वह लेटा हुआ था। इसी दौरान बच्ची पापा-पापा चिल्लाते आई।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह ने बताया कि वह बाहर निकला तो बच्ची को देखकर उसके मन में बुरा ख्याल आ गया। वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन बच्ची को लगा बेहोश किया और उससे दुष्कर्म किया। पहले सुबह 11:30 बजे, फिर दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे उसने बच्ची से रेप किया। बच्ची उसकी पहचान उजागर न कर दे, इसलिए उसने तीसरी बार दुष्कर्म के बाद चाकू से उसका गला काट दिया।
विज्ञापन
6 of 7
हरियाणा पुलिस
बच्ची से हैवानियत के आरोपी देवी सिंह को फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। केस की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। खुद केस की मॉनिटरिंग की, दो बार घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। चार दिन में केस सॉल्व कर दिया है। दोषी को सजा दिलाने के लिए एक महीने में कोर्ट में केस को दाखिल कर देंगे। - राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर
घटना अति दुखद और निंदनीय है। गलत काम करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए। चाहे वह मेरा नौकर ही क्यों न हो। मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने में सहयोग करूंगा और दोषी को भी कड़ी सजा की मांग करता हूं। - निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री