फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के मर्डर में 4 नाबालिग पकड़े, असली सच आया सामने, यहां देखिए

Sat, 06 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
chandigarh murder
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में युवक के कत्ल मामले में पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या का बड़ा कारण आया सामने। यहां जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
murder in market, cctcv footage - फोटो : cctv footage
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये आरोपियों में चार लड़के नाबालिग है और तीन बालिग है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 25 निवासी कुलदीप उर्फ आशु, विकास और विशाल के रूप में हुई है। बाकि के चारों नाबालिग है।
विज्ञापन

3 of 6
murder in market, cctcv footage - फोटो : cctv footage
डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले विकास की और कुलदीप के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद गंभीर हालत में कुलदीप को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर जुवेनाइल होम भेज दिया था। उसी झगड़े का बदला लेने के लिए  ही आरोपियों ने बुधवार शाम को विकास की बीच बाजार हत्या कर फरार हो गए थे।

4 of 6
murder in market, cctcv footage - फोटो : cctv footage
वही दूसरी तरफ मारे गए युवक के परिजनों का कहना है कि इलाके में दारू बेचने वाले राजू के बेटे रोहित को पुलिस ने नही पकड़ा है उसको पुलिस बचा रही है। जबकि हत्या का मुख्य दोषी रोहित ही है। उसी ने विकास पर चाकू से हमला किया था। परिजनों का कहना हैकि जब तक पुलिस रोहित को गिरफ्तार नही करेगी वो शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
murder in market, cctcv footage - फोटो : cctv footage
विकास का शव अभी भी पीजीआई की मोर्चरी में ही रखा हुआ है। जबकि पुलिस का कहना है कि रोहित झगड़े में शामिल ही नही था। इससे पहले वीरवार सुबह विकास के नाराज परिजनों व सेक्टर 25 के लोगों ने भास्कर चौक पर जमकर यूटी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। लोगों का प्रदर्शन चौक पर करीब दो घंटे तक चलता रहा। जिससे दक्षिण मार्ग पर जबरदस्त जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरोहा डिडौली क्षेत्र के दानपुर में शव का मुआयना करते सीओ सिटी - फोटो : amar ujala
पुलिस को नाराज लोगों को समझाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का पक्का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए जाम खोला। लोगों की शिकायत थी कि इलाके सरेआम शराब की गैरकानूनी रूप से बिक्री होती है। पुलिस को भी पता है लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कुछ नही करता। लोगों का आरोप है कि सेक्टर 25 में शराब तस्करी करने वालों के गैंग बने हुए है। आये दिन कालोनी में एक दूसरे पर हमले होते रहते है। इससे पहले भी मौत इलाके में झगड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें