फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार, देखिए अंदर बैठे छात्रों का क्या हुआ?

Thu, 24 Nov 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस जा रहे 4 छात्रों में से 2 की मौत हो गई। तस्वीरें बता देंगी कितना भयानक था हादसा...
विज्ञापन

2 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
एलपीयू में बुधवार को एक्सप्लोरिका समारोह में हिस्सा लेकर अमृतसर वापस लौट रहे चार विद्यार्थियों की कार अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित बेस्ट प्राइज के पास बेकाबू होकर दिल्ली जा रही बस से टकरा गई। 
विज्ञापन

3 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार
हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक छात्र काफी गंभीर और दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों को रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

4 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार
डीएवी पब्लिक स्कूल अमृतसर में जमा एक कक्षा का छात्र हरगोबिंदपुरा निवासी रजत शर्मा अपने साथियों गुरनूर सिंह, मंजोत सिंह निवासी रूपनगर अमृतसर, सुमित पुरी निवासी छेहरटा अमृतसर के साथ कार में एलपीयू में करवाए जा रहे एक्सप्लोरिका कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आया था। अमृतसर से काफी बच्चे स्कूली बस के जरिये कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार
वह एलपीयू से बुधवार दोपहर को वापस अपनी फोर्ड फिगो कार से लौट रहे थे कि रामामंडी चौहारे से कुछ पीछे बेस्ट प्राइज के पास उनकी कार बेकाबू हो गई। कार पलटी खाकर नेशनल हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई और बटाला से दिल्ली जा रही बस से जा टकराई। हादसे में कार सवार रजत शर्मा और गुरनूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार
वहां से गुजर रहे लोगों ने काफी मुश्किल से कार में से सभी को बाहर निकाला, तक तक रजत और गुरनूर की मौत हो चुकी थी। मंजोत सिंह व सुमित पुरी की हालत काफी सीरियस थी, उनको जौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मंजोत सिंह की पसलियां और सिर में गहरी चोटें लगीं हैं और उसके अंदरूनी खून का बहाव काफी अधिक हो गया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालात काफी गंभीर बनी हुई थी और आपरेशन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी स्पीड पर थी और अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ रॉग साइड पर चली गयी। एसीपी मनप्रीत ढिल्लों का कहना है कि पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई करने जा रही है, अभी तक जांच में बस चालक का कोई भी कसूर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें