फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग ही निकला ट्रिपल मर्डर, बहन से लिया खौफनाक बदला

Thu, 24 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सोनीपत में ऑनर किलिंग, भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग
बहन की शादी से गुस्साए भाइयों का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने जीजा और उसके मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया। उन्हें बहन के बचने का भी अफसोस है।
विज्ञापन

2 of 6
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
वारदात, सोनीपत जिले के खरखौदा में हुई थी। अंतरजातीय विवाह के चार साल बाद अंजाम दिए गए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने मंगलवार को घायल युवती सुशीला के एक भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया,जिसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
पूछताछ में सोनू ने कबूल किया कि वह और उसका भाई मोनू सुशीला के अंतरजातीय विवाह से आहत थे, क्योंकि इससे उनकी समाज में बदनामी हो रही थी। साजिश के तहत मोनू ने सुशीला के घर खरखौदा आना-जाना शुरू कर दिया और मौका पाकर अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

4 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
खरखौदा निवासी प्रदीप एमडीयू में पढ़ता था, जहां झज्जर जिले के गांव बिधराणा निवासी सुशीला से प्रेम हो गया। दोनों ने चार साल पहले कोर्ट में विवाह कर लिया। हालांकि सुशीला के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। सुशीला ने एक लड़की को जन्म दिया। भाई मोनू ने उसके पास आना-जाना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
सुशीला व प्रदीप को लगा कि सब कुछ सामान्य हो गया है। इसी बीच 18 नवंबर की रात तीन युवकों ने रात के अंधेरे में फायरिंग करके प्रदीप, उसके पिता सुरेश व मां सुनीता की हत्या कर दी, जबकि सुशीला व उसका देवर सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पीजीआई में सुशीला ने तीन गोली लगी होने के बावजूद बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
खरखौदा थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस पीजीआई में सुशीला के बयान लेने गई थी, लेकिन वह अभी सही ढंग से बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में गिरफ्तार उसके भाई से पूछताछ कर नए सिरे से सुशीला के बयान लेने का प्रयास करेंगे, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। सोनू अभी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें