फतेहाबाद में बस और बाइक की आमने-सामने की में युवक की मौत हो गई, वहीं कई जानें बाल-बाल बच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ भी की।
विज्ञापन
2 of 5
फतेहाबाद में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा रतिया में बुढलाडा रोड पर गांव रत्नगढ़ के पास हुआ। मृतक युवक का नाम पंजाब के रियोंद खुर्द गांव का रहने वाला निंदर सिंह बताया जा रहा है। वह रत्नगढ़ स्थित गौशाला में जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
फतेहाबाद में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में खूब तोड़-फोड़ की। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
4 of 5
फतेहाबाद में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने हादसे में घायल बस सवारियों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्हें मामूली चोटें लगी थीं, जिनका प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई।
फतेहाबाद में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद थाना एसएचओ का कहना है कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। यह पता चलते ही मृतक युवक के परिजन गुस्सा गए और उन्होंने खूब बवाल काटा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।