पार्षद के बेटे ने अपने 9 दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को पहले कई तलवारें मारी फिर चलती कार में उल्टा लटकाकर घसीटा। युवक के दांत और मांस सड़क पर बिखरे मिले, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के पंचकूला का है, जहां होली के दिन देर रात सकेतड़ी में रौंगटे खड़े करने वाला लोगों ने खूनी मंजर देखा। आपसी रंजिश के चलते इनेलो की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्तों ने एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को घायल किया और फिर टांगे पकड़कर मुंह के बल एक किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटकर कुचल दिया।
विज्ञापन
3 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
पहले चचेरे भाई को फोन कर दी जान से मारने की धमकी
मृतक के चचेरे भाई सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे इनेलो पार्षद के बेटे मनमीत उर्फ मोंटी ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। वह डर के मारे घर से कहीं चला गया। शाम करीब 8.15 बजे वह नौ अन्य बदमाशों के साथ उसके घर पहुंचा और उसका नाम लेकर ओपन फायर करने लगे। आवाज सुनकर उसका चचेरा छोटा भाई वरिंद्र सिंह (26) घर से जैसे ही बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार तलवारों, गंडासियों व कृपाणों से हमला कर दिया।
4 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र ने भागने की कोशिश की लेकिन अन्य बदमाशों ने घायल वरिंद्र को पकड़कर गाड़ी से मुंह के बल नीचे लटका दिया और उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए। वरिंद्र तड़पता रहा और चेहरे और सिर पर गहरे जख्म आ गए। फिर बदमाशों ने वरिंद्र पर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया। जिससे वरिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जब ग्रामीणों को वरिंद्र का शव मिला तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने वरिंद्र को मृत बता दिया। मृतक के मामा निर्मल सिंह ने बताया कि वरिंद्र सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सिक्योरिटी नबंर प्लेट लगाता था।
विज्ञापन
5 of 11
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र के भाई अवतार से थी मोंटी की दुश्मनी
अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ से दो साल पहले भैंसा टिब्बा के रहने वाले मनमीत सिंह उर्फ मोंटी ने अपने दोस्त के साथ मनसा देवी के पीछे स्थित पटियाला मंदिर के पास उस पर हमला किया था। इसका मनसा देवी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया था। तीन से चार महीने तक कोर्ट में केस चलने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन मनमीत ने अवतार सिंह से दुश्मनी बनाए रखी।
विज्ञापन
6 of 11
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
इसी रंजिश में मनमीत उर्फ मोंटी ने अपने चचेरे भाई हरमनप्रीत सिंह के साथ मिलकर मई 2016 में भी अवतार सिंह पर हमला किया था। उस समय मनमीत को बेल पर रिहा कर दिया गया था। बता दें कि मनमीत वड़ैच उर्फ मोंटी इनेलो पार्षद कुलजीत कौर वड़ैच का बेटा है। उस पर लड़ाई-झगड़े के पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में दिनभर चक्का जाम
हत्या के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को दिनभर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में चक्का जाम रखा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वह सड़क पर डेढ़ से दो घंटे तक सड़क पर गिरफ्तारी के लिए लोगों के साथ रहे।
8 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आवाजाही ठप होने से सेक्टर4/5 एमडीसी में दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर डीसीपी अनिल कुमार धवन, एसीपी मुकेश मल्होत्रा, महिला पुलिस थाना, सेक्टर-5 और 14 थाना के एसएचओ भी मौके पर दिखे।
9 of 11
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे डीसीपी ने किया गिरफ्तारी का दावा
डीसीपी अनिल कुमार धवन ने दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित परिवार को सूचना दी कि हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लेकिन पीड़ित परिवार को पुलिस की बातों पर यकीन नहीं हुआ तो डीसीपी ने व्हाट्सअप के जरिये गिरफ्तार आरोपियों के फोटो मंगवाकर परिजनों के सामने गिरफ्तारी की पुष्टि की। डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनमीत उर्फ मोंटी व उसके साथी हरमन को ही अभी पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ के बाद अन्य बदमाशों को पकड़ने की पुलिस कोशिश करेगी।
10 of 11
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
हादसा बता रहीं आरोपी की इनेलो पार्षद मां
इनेलो पार्ष कुलजीत कौर वड़ैच का कहना है कि बेटे पर लगाए गए हत्या के आरोप बेबुनियाद हैं। वरिंद्र गाड़ी के आगे आ गया था। इससे उसकी मौत हुई है।
पुलिस ने मनमीत सिंह उर्फ मोंटी, वासी भैंसा टिब्बा, पंचकूला और हरमनप्रीत सिंह वासी संतेमाजरा, थाना खरड़ सहित दस लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-302, 364, 452, 285, 149, 148 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्या के दो आरोपियों को लुधियाना के समराला से गिरफ्तार कर लिया है।