फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

photos: 2 दोपहिया वाहन पर आए 6 बदमाश और डकैती 3 करोड़ की

Wed, 31 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहन पर आए छह लुटेरे मणाप्पुरम फाइनेंस कंपनी से 10 किलो सोना और 38 हजार की नगदी लूट ले गए। सोने की कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
वारदात, होशियारपुर रोड स्थित रामामंडी इलाके में हुई। डीसीपी हरजीत सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये लुटेरों की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस की फोरेंसिक विभाग की टीम ने फिंगर प्रिंट के कुछ निशानों को भी लिया है और उनको पुराने रिकॉर्ड के साथ मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
मणाप्पुरम फाइनेंस कंपनी की रामामंडी शाखा पैलेस की पहली मंजिल पर बनी हुई है। इसमें चार कर्मचारी कार्यरत हैं। मैनेजर हरप्रीत कुमार गोराया सोमवार को छुट्टी पर थे। वारदात के समय सहायक नरेश कुमार और अंकित गुप्ता दोनों कार्यालय में थे और महिला कर्मचारी रीटा कंपनी की दूसरी शाखा में कैश लेने गई थी।

4 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
नरेश कुमार के मुताबिक 12:30 पर पहले दो युवक कार्यालय में आए, उस समय एक ग्राहक राम लाल निवासी परसरामपुर खड़ा था, जो स्पेन से भेजे गए पैसे को लेने के लिए आया हुआ था। युवकों ने आकर सोना लोन पर बात कही और जानकारी हासिल की कि सोने पर कितना ब्याज लगता है और कितना पैसा मिलता है। इसके बाद उन्होंने सोना गिरवी रखने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन

5 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
नरेश का कहना है कि उसने फार्म को देकर युवकों को इसे भरने के लिए कहा। इस बीच चार और युवक कार्यालय में आ गए। उसने कहा कि उनमें से दो युवकों ने उस पर रिवाल्वर निकालकर तान दी। बाकी युवकों ने जेबों से धारदार हथियार निकाल लिए। युवकों ने नरेश कुमार, अंकित गुप्ता और ग्राहक राम लाल का मोबाइल छीन लिया। नरेश कुमार से अंदर रखी तिजोरी की चाबी मांगी।
विज्ञापन

6 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
नरेश के मुताबिक उसने मना किया तो लुटेरों ने धमकी दी कि वह उसको गोली मार देंगे। इसके बाद उसने चाबियां दे दी तो तीन लुटेरे  तिजौरी को खोलने के लिए चले गए, जबकि तीन लुटेरे बाहर रिवाल्वर लेकर खड़े रहे। लुटेरों ने 10 मिनट के भीतर 10 किलो सोना और 38 हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन

7 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी स्टाफ के दोनों सदस्यों और ग्राहक को बाथरूम में बंद कर कार्यालय का शटर गिराकर फरार हो गए। बाथरूम के अंदर ही हूटर लगा हुआ है, लुटेरों के फरार होने के बाद सायरन बजाकर बुलाया गया और आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकाला। मणाप्पुरम फाइनेंस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल और रिकार्डिंग उनके हेड आफिस में है।
विज्ञापन

8 of 8
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। लुटेरे दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। मणाप्पुरम कंपनी के हेड आफिस से संपर्क किया गया है और वहां से रिकार्डिंग मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें