फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप बने हैवान: तड़पा-तड़पा कर तीन बच्चियों की ली जान, वजह जान पूरा कानपुर हैरान

Mon, 02 Oct 2023 08:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में माता-पिता। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के जालंधर जिले में एक गांव कानपुर है। यहां मूलरूप से बिहार के रहने वाले माता-पिता ने अपनी तीन बच्चियों को तड़पा-तड़पा कर जान ले ली। पिता ने अपनी तीन बच्चियों को दूध में मिलाकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद उन्हें एक बक्से में बद कर दिया। तीनों बच्चियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। दरअसल, दंपती के पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक दोनों बच्चियों की फाइल फोटो और आरोपी माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरीबी और पिता की शराब की लत की वजह से इनका पालन पोषण नहीं कर पा रहे थे। यही वजह है कि दोनों ने तीन बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे कानपुर गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने बचाव में बच्चियों के अगवा होने की झूठी कहानी रची। मगर ये पुलिस के आगे अधिक देर तक टिक नहीं सकी।  
विज्ञापन

3 of 5
डीएसपी बलवीर सिंह। - फोटो : एएनआई
मरने वालों में अमृता कुमारी नौ, साक्षी सात और कंचन चार साल की थी। आरोपी पिता का नाम सुशील मंडल है। वहीं वारदात में बच्चियों की मां मंजू देवी ने साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि डीएसपी बलवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच के बाद हत्यारोपी सुशील मंडल और उसकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में पता चला कि पिता नशे का आदी था और शराब पीता था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चियों को जहरीला दूध पिलाकर बक्से में बंद कर काम पर चला गया था। पत्नी मंजू देवी ने भी उसका साथ दिया। आरोपी सोमवार सुबह मकान छोड़ भागने की फिराक में थे। दंपती के दो साल की बेटी अनुष्का और एक साल का बेटा शनि है। अब इन्हें चाइल्ड केयर होम भेजा जाएगा। अगर बच्चों को मां की जरूरत हुई तो वह भी जेल में दंपती के साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी से खुला राज

दरअसल, सूचना पर पुलिस गांव कानपुर पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मगर तीनों बच्चियां घर से बाहर जाती नहीं दिखीं। न ही कोई बक्सा बाहर रखते दिखा। इसके बाद पुलिस को दंपती पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने माता-पिता से सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें