दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इतने में भी दिल नहीं भरा तो शव के साथ बर्बरता की। वारदात सिर्फ 25 हजार रुपये के खातिर की गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। मृतक मोहम्मद इस्लाम उत्तर प्रदेश के शामली के गांव जलालाबाद का रहने वाला था। आरोपी दोस्त मोहम्मद महफूज ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।