फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मिठाई देने के बहाने प्रापर्टी डीलर के घर में घुसे लुटेरे, मचाया कोहराम

Thu, 24 Nov 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
बड़े आराम से मिठाई लेकर आए लुटेरे प्रापर्टी डीलर के घर में घुस गए। अंदर जाकर उन्होने जो कोहराम मचाया, आप भी देखिए
विज्ञापन

2 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के पॉश इलाके टैगोर नगर में बुधवार को दिन दिहाड़े लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों ने प्रापर्टी डीलर की पत्नी को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की नकदी और 15 तोले सोने के जेवरात लूट लिए। लुटेरे घर में प्रापर्टी डीलर के दोस्त का जन्मदिन का डिब्बा देने के बहाने घर में घुसे थे। 
विज्ञापन

3 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट
लुटेरों ने घर में करीब आधा घंटा लूट का तांडव मचाया। इसी दौरान महिला का बेटा घर आया तो लुटेरों को देखकर उसने शोर मचा दिया। जैसे ही शोर मचा तो आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

4 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। जिससे पता चला कि लुटेरे स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। जिस पर गुरदासपुर का नंबर लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रापर्टी डीलर रोशन लाल की पत्नी अर्पणा ने कहा कि दोपहर के समय उनके पति किसी काम से बाहर गए थे और बेटा केवीएम स्कूल गया था। 
विज्ञापन

5 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब सवा दो बजे दो युवक घर के बाहर आए। उन्होंने डोर बेल बजाई तो वह दरवाजा खोलने के लिए चली गई। एक युवक ने हाथ में मिठाई का डिब्बा पकड़ा हुआ था। युवक ने कहा कि उनके पति रोशन लाल के दोस्त के बेटे का जन्म दिन है तो रोशन लाल जी किसी काम से बाहर है। उन्होने कहा है कि उनका डिब्बा घर पकड़ा दें। 
विज्ञापन

6 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद अर्पणा ने कहा कि वह अपने पति को फोन कर पूछती है। जैसे ही अर्पणा फोन लेने के लिए अंदर गई तो लुटेरे उसके पीछे चले गए और उन्होने तेजधार हथियार की नोक पर उसे बंधक बना लिया। इस दौरान गाड़ी में बैठे तीन लुटेरे अंदर चले गए। 
विज्ञापन

7 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट
पांचों लुटेरों ने उसका मुंह बंद कर उसके हाथ बांध दिए। उन्होने अर्पणा से पैसो के बारे में पूछा। पहले तो अर्पणा ने उन्हें कभी ऊपर तो कभी नीचे ले गई, जिससे समय निकले और कोई आ जाए। लेकिन लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और उससे पैसों के बारे में पता लगाया। 

8 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लुटेरों ने घर में पड़ी एक लाख रुपये की नई करेंसी, सात लाख पुरानी करेंसी, 15 तोले सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा लिया। आधा घंटा घर में बिताने के बाद लुटेरे सामान की तलाशी ले रहे थे तो अरपना का बेटा श्रेष्ठ स्कूल से आ गया। इसी दौरान लुटेरों को देख कर उसने शोर मचा दिया तो लुटेरे उसे धक्का देकर फरार हो गए। 
 

9 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट
वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरे सिविल लाइन स्थित हकीकत स्वीट्स पहुंचे। वहां पर खाने पीने के बाद वहां से एक मिठाई का डिब्बा लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो बज कर पांच मिनट पर लुटेरे हकीकत स्वीट्स की दुकान पर थे। वहां से निकल कर वह दो बजकर बीस मिनट पर रोशन लाल के घर के बाहर पहुंचे। जिसके बाद लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

10 of 10
लुधियाना के पॉश इलाके में लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गली में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल ली है। इसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गाड़ी गली में एंट्री हो रही है और लुटेरे गाड़ी को सीधी करके लगा देते है। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी का नंबर सिर्फ पीबी 06 एफ ही पढ़ा जा रहा है। आगे का नंबर कुछ क्लीयर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें