फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 800 रुपये के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला, खुद भी कूद गया ट्रेन के आगे

Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
रोहतक में हुई दरिंदगी के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। मात्र 800 रुपयों के लिए कोई इस हद तक गिर जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। देखिए
विज्ञापन

2 of 9
Double Murder in Rohtak
दरअसल, रोहतक बाहरी बाईपास में कारौर निवासी श्रीभगवान और उसके बेटे अमित की हत्या के नौ दिन बाद वारदात का खुलासा हुआ। सीआईए-1 ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साथियों की गिरफ्तारी के बारे में पता चलने पर मुख्य आरोपी कारौर निवासी रामपाल ने समरगोपालपुर में ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। आरोपियों ने खुलासा किया है कि आठ सौ रुपये लेने के चलते चारों ने बाप-बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी।
विज्ञापन

3 of 9
Double Murder in Rohtak
मंगलवार को एसपी पंकज नैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए 1 के इंचार्ज जगबीर सिंह ने तीन टीमें बनाईं। एएसआई विनोद कुमार की टीम ने मंगलवार सुबह तीनों आरोपी मूलरूप से सुंडाना निवासी सोहन हाल में सूर्या कॉलोनी रोहतक, सोनीपत के बड़वासनी निवासी रोहित उर्फ काला हाल में सूर्या कालोनी और संदीप कबीर कॉलोनी रोहतक को जींद चौक से गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी रामपाल ने साथियों की गिरफ्तारी की सूचना के चार घंटे बाद समरगोपालपुर में ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी में सोहन फैक्टरी में काम करता है, जबकि संदीप चालक है। तीसरा आरोपी रोहित कोई काम काज नहीं करता है। 

4 of 9
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
मृतक अमित ने आठ सौ रुपये में रामपाल से खरीदा था सामान
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि उनकी गांव कारौर निवासी रामपाल के साथ दोस्ती थी। रामपाल ऑटो चलाता था। करीब एक महीने पहले रामपाल ने मृतक अमित को ऑटो के लिए एक स्पीकर, मेमोरी कार्ड और स्टेरियो दिया था। सारे सामान का सौदा 800 रुपये में तय हुआ था। रामपाल ने कई बार अमित से रुपये मांगे, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। 14 मई की रात को रामपाल ने रोहित, संदीप और सोहन के साथ मिलकर अमित की हत्या करने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी आरोपी ऑटो में सवार होकर अमित की चाय की दुकान पर पहुंचे। दुकान में अमित के पिता श्रीभगवान सो रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 9
800 रुपए के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला
बेसुध अवस्था में दुकान के पीछे ले जाकर चाकू से गला रेता
आरोपियों ने अमित से चायबनवाई। आरोपियों ने शराब पी रखी थी। अमित आरोपियों के पास चाय लेकर आया तो रामपाल ने दुकान में ही रखी राड से उस पर हमला कर दिया। फिर चारों आरोपियों ने अमित ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। अमित के चीखने की आवाज सुनकर उसके पिता श्रीभगवान बीच बचाव के लिए आए तो तीनों आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। जबकि रामपाल अमित पर वार करता रहा। आरोपियों ने बाप और बेटे को बेसुध अवस्था में दुकान से पीछे ले गए और दुकान से चाकू लेकर दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों का शव खेतों में फेंक कर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

6 of 9
800 रुपए के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला
यूं हुआ हत्याकांड का खुलासा 
पुलिस को एक मुखबिर ने बताया कि वारदात की रात को वह गांव आया था। अमित की दुकान के सामने से गुजरा तो एक ऑटो खड़ा था और चारों आरोपी बैठे थे। वह उन सभी को जानता था। ऐसे में बिना रुके वह गांव चला गया। जब सुबह हत्याकांड के बारे में सुना तो उसके होश उड़ गए। डर की वजह से कई दिनों तक व्यक्ति ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। बाद में व्यक्ति से जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन

7 of 9
800 रुपए के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला
हत्याकांड के बाद गंगा नहाने गए थे हरिद्वार
हत्याकांड के बाद पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी गंगा नहाने के हरिद्वार चले गये थे। यहां पर कई दिन रुकने के बाद सभी अपनी रिश्तेदारी में चले गए। आरोपी कई दिनों तक अपने रिश्तेदारों के घर ठहर कर पुलिस को चकमा देते रहे। पुलिस ने आरोपियों ने वारदात में प्रयोग राड सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। 

8 of 9
सिर्फ 800 रुपये के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला
नशा उतरा तो हुआ पछतावा, फिर की आत्महत्या 
मुख्य आरोपी के एक परिजन ने बताया कि रामपाल ने नशे में हत्या को अंजाम दिया। नशा उतरने पर उसने हत्याकांड की जानकारी दी। रामपाल को हत्याकांड का पछतावा था। करीब छह महीने पहले ही रामपाल के इकलौते बेटे का भी निधन हो गया था। अब उसकी पत्नी और तीन साल की एक बेटी है।  
 
विज्ञापन

9 of 9
सिर्फ 800 रुपये के लिए काट दिया बाप-बेटे का गला
ये था मामला
गांव कारौर निवासी श्रीभगवान (50 वर्षीय) की बाहरी बाईपास पर चाय की दुकान है। श्रीभगवान का छोटा बेटा अमित उर्फ कप्तान (25 वर्षीय) ऑटो चलाता था और रात को पिता के पास दुकान पर ही आ जाता था। गांव में बड़े बेटे सोनू का परिवार रहता है। 14 मई की रात को बाप-बेटे की हत्या कर दी गई थी। 15 मई की सुबह दुकान के पास खेतों में दोनों का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें