फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसे के बाद सड़क पर बिखर गई 5 लाशें, कार की हालत देखिए

Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Bathinda accident
एक भयानक हादसे के बाद 4 लाशें सड़क पर बिखर गईं वहीं कार की हालत देखिए, अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि हादसा कितना जबरदस्त होगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
Bathinda accident
घटना पंजाब के बठिंडा की है, जहां गांव घुम्मण कलां के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Bathinda accident
मृतकों की पहचान हरिंदर पाल सिंह (45), उनकी पत्नी बलजीत कौर (40), भाई सुरिंदर पाल सिंह (40) और गुरदेव कौर (50) सभी निवासी गांव मौड़ खुर्द के तौर पर हुई है। थाना मौड़ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चारों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

4 of 6
Bathinda accident
थाना मौड़ मंडी पुलिस प्रभारी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि मौड़ खुर्द निवासी हरिंदरपाल सिंह अपनी पत्नी और भाई के अलावा एक पड़ोसी महिला के साथ मानसा आए थे। वे गांव वेेड़ा में किसी के संस्कार से अपनी ऑल्टो कार पर वापस गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Bathinda accident
जब गांव घुम्मण कलां के पास बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि चालक ओवर स्पीड में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bathinda accident
वह सामने से किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को बुला लिया गया है। चारों शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें