देर रात हाइवे पर एक ऑटो और स्कोर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो की हालत देखिए... दरअसल, चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर सोमवार सुबह करीब 2 बजे एक ऑटो और स्कोर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। ये हादसा चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल के पास हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।   हालांकि इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।