फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल बाइकर नेहा तोमर की सुपर बाइक बंदूक की नोंक पर लूटी, ये है पूरा मामला

Sun, 02 Jul 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
नेहा तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
 जानी मानी अंतरराष्ट्रीय बाइकर नेहा तोमर की केटीएम आरसी 390 बाइक की लूट का मामला सामने आया है। टू व्हीलर कम्यूनिटी की सदस्य और बाइक रेसर नेहा तोमर ने बाइक लूट का केस दर्ज कराया है। नेहा के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के मयूर विहार के डीएनडी से दो बदमाशों ने उनके भाई से बंदूक की नोंक पर बाइक लूट ली।
विज्ञापन

2 of 5
bike rider neha tomar
नेहा ने बताया कि शुक्रवार को उनका भाई बाइक लेकर निकला था। रात करीब 10 बजे वह मयूर विहार के डीएनडी के सामने क्राउन प्लाजा पर रेड सिग्नल होने पर रूका। इसी दौरान हीरो बाइक पर सवार दो लड़के उतरे। 
विज्ञापन

3 of 5
bike rider neha tomar
इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखी थी, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। दोनों बदमाशों ने नेहा के भाई की कनपटी पर बंदूक सटा दी, फिर उससे बाइक और हेलमेट ले ली और फारार हो गए।

4 of 5
bike rider neha tomar
नेहा तोमर के मुताबिक, उनके भाई ने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन, बदमाशों के हाथ में बंदूक देखकर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bike rider neha tomar
नेहा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि नेहा तोमर ने वर्ष 2008 में नोएडा के रॉकवुड स्कूल से कॉमर्स में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। फिलहाल वह सीए की पढ़ाई कर रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें