सांकेतिक तस्वीर
ढाई साल पहले ही लोकेश हुआ था फौज में भर्ती
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोकेश को फौज में भर्ती हुए अभी ढाई साल ही हुए थे। 21 वर्षीय आरोपी लोकेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। ट्रेनिंग के बाद चंद माह पहले ही उसकी मीरथल में पोस्टिंग हुई थी। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हत्या का कारण छुट्टी न मिलना बताया जा रहा है, जो बेबुनियाद है। हत्या का कारण आरोपी ने खुद बयां किया है कि पश्चिम बंगाल के जिला हुबली, नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के जिला लातूर, बड़े गांव निवासी हवलदार तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव उसके पारिवारिक मसलों पर चिढ़ाते थे।