तीन बच्चे एक रात में अनाथ हो गए। उनके पिता ने ही उनकी मां का कत्ल करने के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
Wife Murder
- फोटो : Amar Ujala
दिल दहलाने वाली वारदात हरियाणा के पानीपत जिले में हुई। भोला चौक इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मर्डर करने के बाद भी फंदा लगाकर जान गंवा दी। बाद में वारदात का भेद तब खुला, जब सुबह बच्चों के स्कूल जाने का वक्त हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
3 of 5
Wife Murder
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक यूपी के कन्हेड़ी का कमल पानीपत में मजदूरी करता था और यहां किराए के मकान में रह रहा था। उसके तीन बच्चे थे। तीनों की उम्र 3 से 6 साल के बीच बताई जा रही है। 6 साल की बड़ी बेटी समेत तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे।
4 of 5
Wife Murder
- फोटो : Amar Ujala
कमरे में इन दोनों के अलावा कोई भी नहीं था। अचानक दोनों में न जाने किस बात को लेकर कहासुनी हुई या किसी नशे की वजह से 27 साल के कमल ने अपनी 24 साल की पत्नी मोनिका को मार डालने के बाद खुद भी परने से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
वारदात का पता सुबह चला। आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया और साथ ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।