फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल भी न पसीजा: तकिया से मुंह दबा अपाहिज ससुर को मार डाला, प्रेमी संग महिला ने की वारदात, वजह भी जान लें

Sun, 21 Aug 2022 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हकीमां गेट थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद सुरजीत कौर और राजनदीप सिंह उर्फ राजन को मेहता रोड इलाका से गिरफ्तार करके उनके पास से 58 हजार रुपये और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक महिला ने पैसों के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पोलियोग्रस्त ससुर की हत्या कर दी। आरोपियों ने 58 हजार रुपये के लालच में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बारे में सुनकर आसपास के लोग हैरान हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। वारदात यहां के हकीमां गेट थाने के मूलेचक्क की है।अपाहिज ससुर सो रहा था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिया से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलेचक्क गांव निवासी सुरिंदर सिंह (मृतक का भाई) ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नरिंदर सिंह (47) को बचपन में पोलियो हो गया था। भाई ने घर के ही एक कमरे में किराने की दुकान खोल रखी थी। पिछले एक साल से नरिंदर सिंह का भजीता लखबीर सिंह अपनी पत्नी सुरजीत कौर और बच्चों के साथ भाई के घर में रहने लगे थे। लखबीर सिंह शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह का बेटा है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नरिंदर सिंह ने हाल ही में बोली वाली कमेटी उठाई थी। इसमें उसे 58 हजार रुपये मिले थे। अज्ञात व्यक्ति उसके भाई का सिरहाने से मुंह दबा हत्या करके उक्त राशि और उसके भाई का मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्जकर किया था।

4 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह के आदेश और डीसीपी (देहात) मुखविंदर सिंह के निर्देश पर एडीसीपी सिटी-1 महताब सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरु की। जांच के दौरान सामने आया कि सुरजीत कौर पत्नी लखबीर सिंह के राजनदीप से प्रेम संबंध थे। दोनों ने 58 हजार रुपये लूटने की नीयत से नरिंदर सिंह की हत्या की है। राजनदीप सिंह मेहता रोड का रहने वाला है और लखबीर का दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हकीमां गेट थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद सुरजीत कौर और राजनदीप सिंह उर्फ राजन को मेहता रोड इलाका से गिरफ्तार करके उनके पास से 58 हजार रुपये और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी राजनदीप जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर हत्या की वारदात को अंजाम देने आया था, वह भी बरामद कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें