रविवार सुबह एक दर्दनाक खबर आई। दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे खिलाड़ियों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
2 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- एक पर सिंघु बॉर्डर के पास रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे एक हादसे में कार सवार चार खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि वर्ल्ड चैंपियन पावर लिफ्टर सक्षम यादव की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
3 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
हादसा कोहरा में कार तेज रफ्तार होने से हुई। कार डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और पोल से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अलीपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सभी खिलाड़ी हादसे में घायल होने वाले साथी का जन्मदिन मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल ढाबे पर जा रहे थे।
4 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला वर्ल्ड चैंपियन पॉवर लिफ्टर सक्षम यादव (28), तिमारपुर दिल्ली की संजय बस्ती निवासी टीकम चंद उर्फ टिंकू (28), सौरभ (18), योगेश उर्फ आकाश (24), हरीश रॉय (20) और रोहित सभी रविवार तड़के तिमारपुर दिल्ली से कार में सवार होकर मुरथल ढाबे पर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
5 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
यह सभी पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी थे और रोहित का जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल जा रहे थे। जब उनकी कार तड़के साढ़े तीन बजे सिंघु बार्डर पर पहुंची तो कोहरे और तेज गति के कारण कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। उसके बाद कार की सड़क किनारे पोल से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
6 of 9
हरीश कुमार
- फोटो : File Photo
वहां पास ही चेक पोस्ट पर मौजूद अलीपुर और कुंडली थाना पुलिस ने तुरंत सभी को कार से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने टीकम चंद उर्फ टिंकू, सौरभ, योगेश उर्फ आकाश, हरीश रॉय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सक्षम यादव व रोहित को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सक्षम यादव की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
टीकम सिंह।
- फोटो : File Photo
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भिजवा दिया है।
8 of 9
योगेश।
- फोटो : File Photo
पिछले साल ही वर्ल्ड चैंपियन बना सक्षम
नांगलोई निवासी सक्षम यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर का पॉवर लिफ्टर था। उसने वर्ष 2017 में रसिया के मॉस्को में हुई वर्ल्ड कप पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन पदक सहित ट्रॉफी प्राप्त की थी और वह चैंपियन बना। कार सवार युवक भी उदीयमान खिलाड़ी थे। उदीयमान और चैंपियन खिलाड़ियों की असमय मौत से खेल जगत में मातम का माहौल है।
कोहरे और तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाडर व पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार पांच खिलाड़ियों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। -एएसआई चंद्र सिंह, जांच अधिकारी, अलीपुर थाना।