सैलरी आने पर पत्नी को बर्थ-डे गिफ्ट देकर कहा- लो एक अच्छी साड़ी खरीद लेना। इतना कहकर चला गया, सुबह पता चला...
विज्ञापन
2 of 7
Panchkula Murder
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। रोजाना की तरह वीरवार शाम सवा पांच बजे अरुण ऑफिस से घर लौटे थे। वह काफी खुश थे क्योंकि उन्हें सैलरी मिली थी। घर आते ही आवाज दी गीता यह पैसे लो तुम्हारे जन्मदिन पर कोई गिफ्ट नहीं खरीद पाया था, एक अच्छी साड़ी खरीद लेना। इतने कहते ही गीता रोने लगती हैं। वह घर के मेन गेट की तरफ देखने लगती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Panchkula Murder
गीता कहती हैं कि अरुण ने कहा था कि वह दोस्त को छोड़ने जा रहे हैं। जल्द लौट आएंगे। गीता बोलीं इसके बाद पूरी रात इंतजार किया, लेकिन वह घर नहीं लौटे...। इतना कहते ही वह फिर बदहवास हो गईं। रोते हुए वह कहती हैं काश उन्हें रोक लिया होता तो आज वह साथ होते। गीता बतातीं हैं कि रात 12 बजे तक इंतजार किया। फिर आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तलाश भी किया गया। लेकिन अरुण का पता नहीं चला।
4 of 7
Panchkula Murder
उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। फिर लगा कि कहीं किसी दोस्त के पास रुक गए होंगे। सुबह घर लौट आएंगे। वीरवार की काली रात किसी तरह कटी। शुक्रवार की अल सुबह सूचना मिली कि सकेतड़ी से चंडीगढ़ लेक को जाने वाले रास्ते में खाली मैदान में खून से लतपत एक शव पड़ा है। मन में बार-बार बुरे ख्याल आ रहे थे। फिर मामा के लड़के को मौके पर भेजा तो पता चला कि अरुण की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
Panchkula Murder
पुलिस ने एंबुलेंस भी नहीं बुलाई
मृतक का रिश्तेदार बबलू ने बताया कि शव को अस्पताल के शवगृह तक ले जाने के लिए खूद ऑटो मंगवाया। पुलिस के लापरवाही का आलम यह था कि एंबुलेंस तक नहीं बुला सकी। ऑटो मंगवाकर शव को खुद रखा। पुलिस मौके पर बस देखती रही।
विज्ञापन
6 of 7
Panchkula Murder
परिजन बोले-जबतक अपराधी नहीं पकड़े जाते तब तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
मृतक के परिजनों ने बताया कि कि जबतक अरुण के कातिलों को पुलिस पकड़ नहीं लेती, तबतक अरुण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए। वहीं, अरुण की पत्नी गीता ने कहा कि कातिल की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। क्योंकि उसने अपना पति खोया है और बूढ़े-मां बाप ने अपना जवान बेटा।
परिजनों ने की शराब का ठेका हटाने की मांग
मृतक अरुण उर्फ सुबरन के परिजनों ने सकेतड़ी के शराब के ठेका को हटाने की मांग की है। अरुण की पत्नी गीता और आसपास की महिलाओं ने बताया कि शराब का ठेका होने के कारण यहां अपराध बढ़ रहा है। शाम के वक्त सकेतड़ी-चंडीगढ़ लेक रोड पर पुलिस की गश्त भी राम भरोसे है। इसलिए यहां से शराब का ठेका हटना चाहिए। वहीं गांव के लोगों ने भी शराब के ठेके का विरोध किया है।