अमृतसर में एक हिंदू नेता को दिनदहाड़े सड़क पर 15 गोलियां मारी गई थीं। आरोपी पकड़ा गया है, उससे जो खुलासा हुआ है वो हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
2 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
30 अक्टूबर की दोपहर गैंगस्टर सारज सिंह उर्फ मिंटू, गैंगस्टर शुभम, उसके साथी धर्मेंद्र गोली निवासी तरनतारन और बन्नी निवासी अमृतसर ने वारदात को अंजाम दिया है। गोलियां सारज और शुभम ने चलाई थीं जबकि धर्मेंद्र और बन्नी बाइक लेकर आगे रोड पर खड़े थे।
विज्ञापन
3 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
हिंदू नेता विपिन शर्मा का कत्ल कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि गैंगस्टरों की प्लानिंग थी। सूत्रों से पता चला है कि ये बातें पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखी हैं। रिपोर्ट डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सौंप दी गई है।
4 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
मजीठा रोड 88 फुट्टी पर रहते पुलिसकर्मी बलजिंदर सिंह उर्फ कालू का बेटा शुभम जग्गू गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर शुभम की घर के पास रहते अन्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू से दुश्मनी थी। शुभम कई बार बबलू पर हमला कर चुका था। 25 जुलाई 2016 की रात शुभम ने साथियों के साथ बबलू के पिता सुखदेव सिंह के अहाते पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
Gopal SweetsHindu leader shot dead in Amritsar
शुभम की गोली से सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। करिंदे राजू की भी कुछ दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद शुभम फरार हो गया था। अक्टूबर 2016 में सिटी पुलिस ने शुभम को पकड़ लिया था। उसे कपूरथला जेल भेज दिया गया था। बबल अपने पिता के खून का बदला लेने के लिए शुभम को ढूंढ रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
मगर शुभम के जेल में होने के कारण नाकाम था। सितंबर 2017 में शुभम को कपूरथला से अमृतसर पेशी पर लाया जा रहा था। उस दौरान रईया में गैंगस्टर मिंटू, साहिल, बन्नी और धमेंद्र गोली ने बस रुकवाईं और एएसआई को गोली मारकर शुभम को छुड़ा ले गए थे। इसके बाद 4 अक्टूबर 2017 की रात बबलू ने शुभम के पिता कालू पुलसिया का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। शुभम भीअपने पिता के कत्ल का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
7 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
उसे शक था कि विपन शर्मा ने उसके पिता को मरवाया है। इसके अलावा जब शुभम ने सिमरजीत के पिता का कत्ल किया तो विपन शर्मा ने शुभम के छोटे भाई का नाम भी एफआईआर में दर्ज करवा दिया था। शुभम को रंजिश थी कि बेकसूर होते हुए छोटे भाई का नाम केस में लिखवाया गया। बबलू को तो देहाती पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद शुभम अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए लगातार विपन को मारने के लिए मौका ढूंढ रहा था। 30 सितंबर की दोपहर को शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपन का कत्ल कर दिया।
बबलू विपन के लिए काम करता था
गैंगस्टरशुभम के पिता कालू पुलसिया का कत्ल करने वाला सिमरनजीत उर्फ बबलू हिंदू नेता विपन शर्मा के लिए काम करता था। विपन का केबल के अलावा ब्याज पर पैसे देने, लाॅटरी और अन्य काम थे। विपन शर्मा जिन लोगों को भी उधार पैसे देता था, उनसे बबलू ही वसूली करता था। ब्याज के पैसे लेकर आने और अन्य सारे काम उसी के पास थे।