कच्चा मलिक रोड स्थित करियाना डिपो मालिक के घर में दीवार फांद कर घुसे लुटेरे दो बहनों को बंधक बनाकर करीब तीस लाख की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट भी की। दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
2 of 6
Ludhiana Loot
जानकारी के अनुसार झांसी चौक के नजदीक किराना डिपो के मालिक जतिंदर कुमार बेरी रोजाना की तरह डिपो पर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी शालू बेरी भी डिपो पर चली गई। घर में उनकी 15 साल की बेटी महक और 12 साल की बेटी हिमानी थीं। शालू बेरी के कोठी से निकलने के करीब पांच मिनट बाद ही तीन नकाबपोश युवक दीवार फांदकर कोठी में दाखिल हो गए। तीनों युवकों ने पहले लॉबी का दरवाजा खोला और फिर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
3 of 6
Ludhiana Loot
अंदर पहुंचते ही उन्होंने महक और हिमानी के बाजू चुन्नी से बांध दिए और उनके मुंह पर टेप लगा दी। लुटेरों ने घर में रखी नगदी और गहनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लड़कियों के साथ मारपीट भी की। लड़कियों को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण लुटेरों ने कोठी की सारी अलमारियों और अन्य सामान खंगाल दिया। फिर वहां से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए।
4 of 6
Ludhiana Loot
इस घटना के बाद दोनों बहनें बुरी तरह से सहम गईं। बाद में कुछ हिम्मत करके किसी तरह कोठी के मुख्य दरवाजे तक पहुंच कर शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हो गए और लड़कियों को संभाला। उसके बाद उनके माता पिता को सूचित कर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana Loot
सूचना मिलते ही एसपी मनदीप सिंह और डीएसपी सतनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगालने और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक आए थे। इनमें से तीन कोठी के अंदर दाखिल हुए और तीन बाहर ही खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे झांसी चौक की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट माहिरों की भी सहायता ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
रेड अलर्ट के बावजूद लुटेरे सक्रिय
छह जून को घल्लूघारा दिवस को लेकर पंजाब में रेड अलर्ट जारी है। जगह जगह नाकाबंदी करके आने जाने वाले लोगों को रोककर चेक किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जा रही है। बावजूद इसके बेखौफ लुटेरों की सक्रियता को लेकर लोग हैरान हैं। लोगों का आरोप है कि लुटेरे दिनदिहाड़े बड़ी वारदात करके आराम से फरार हो गए और पुलिस की चौकसी धरी की धरी रह गई।